politics

Editorial

चुनाव विष्लेशण : अब की बार 400 पार का नारा और मोदी – गारंटी कितनी असरदार…

दिवाकर मुक्तिबोध। अठारहवीं लोकसभा के पहले चरण के मतदान के  लिए अब चंद घंटे ही शेष हैं। 19 अप्रैल को21 राज्यों के 102 सीटों पर मतदान  होगा। ये चुनाव पिछले तमाम  चुनावों की तुलना में अधिक संघर्षपूर्ण एवं आत्मकेन्द्रित होने के साथ ही देश की राजनीति की नई दिशा भी तय करते नजर आएंगे। इस बार के चुनाव मुख्यतः ईडी की अति सक्रियता, दुर्भावना के साथ विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस को सभी तरफ से घेरने की क़वायद, एक मुख्यमंत्री को चुनाव  प्रचार के मौलिक अधिकार से  वंचित रखने की कोशिश तथा भाजपा

Read More
Breaking Newscgimpact muhimEditorial

ब्रांडिंग, बॉन्डिंग और ब्रेनमेपिंग में भाजपा का कोई मुकाबला है ही नहीं… 2024 के बाद असल लड़ाई इ​तिहास बदलने की ही है…!

सुरेश महापात्र। कहा ही जाता है प्यार और जंग में सब जायज़ है तो ऐसे में राजनीति को भी जंग के हिस्से मान लिया जाना ही सही होगा। राजनीति के जंग में अब राजनीतिक दल के हर पहलू का प्रभाव जनता पर पड़ता है। इसके लिए चाणक्य ने सूत्र वाक्य सदियों पहले ही दे दिया था। साम, दाम, दंड और भेद ये चार तत्व राजनीति के मौलिक हथियार हैं। इसका उपयोग और दुरूपयोग ही राजनीति में परिणाम को प्रभावित कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी को लेकर अब स्पष्ट तौर

Read More
District DantewadaState Newsvichar

दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस की हार का ठिकरा सीएम भूपेश पर ही फोड़ना चाहिए… जिले में आकंठ भ्रष्टाचार, जिले के सिस्टम का राजनीति में दखल, जनप्रतिनिधि की भारी उपेक्षा बड़ी वजह..

        सुरेश महापात्र। छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे आ​र्थिक संपन्न जिला है दंतेवाड़ा। यहां करीब आठ सौ करोड़ का डीएमएफ मद जनरेट होता है। इस जिले में जो भी जिला अधिकारी पदस्थ हुआ उसे डीएमएफ निधि से मनमाफिक काम करने की आजादी दी। 2013 से 2018 तक और 2019 से 2023 तक यहां विधायक महेंद्र कर्मा की धर्म पत्नी देवती कर्मा रहीं। महेंद्र कर्मा के जीवित रहते देवती विशुद्ध गृहणी ही रहीं। 2013 में झीरम हत्याकांड में महेंद्र कर्मा की शहादत के बाद देवती कर्मा को लोगों ने

Read More
ElectionState News

पहले चरण में धर्म की भूमिका : चुनाव में साधु-संतों की कवायद… कवर्धा बना केंद्र!

दिवाकर मुक्तिबोध। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा उनमें दुर्ग संभाग की हाई प्रोफाइल सीट कवर्धा भी शामिल है. यहां से  राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और चार बार के विधायक मोहम्मद अकबर चुनाव लड़ रहे हैं. अकबर एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं जिन्हें कांग्रेस ने टिकिट दी है जबकि भाजपा ने इस समुदाय से अपनी पार्टी के किसी भी नेता को चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया. मोहम्मद अकबर ने 2018 के चुनाव में भाजपा के अशोक साहू को 59 हजार से

Read More
EditorialElectionState News

ELECTION 2023 : बस्तर की बारह खड़ी में चुनौती अड़ी… फिलहाल कांग्रेस की स्थिति पहले जैसी नहीं… कई नए मुद्दों में घिर रहे प्रत्याशी… बैज, लखमा, मरकाम की राह पथ​रीली…

धर्मांतरण, रोजगार, भ्रष्टाचार का मुद्दा भूपेश की घोषणाओं पर भारी सुरेश महापात्र। चित्रकोट में दीपक की लौ… आज हम बस्तर की सभी 12 सीटों का आंकलन बताने जा रहे हैं। चुनाव से पहले बेहद मजबूत दिखाई दे रही कांग्रेस की स्थिति अब पहले जैसी नहीं दिखाई दे रही है सांसद दीपक बैज के सामने अब राजनीतिक समीकरण काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। धर्मांतरण के बाद उपजे हालात उनकी मुसीबत की वजह तो बन ही रहे हैं। साथ ही लगातार चुनाव जीतने का दंभ उनके लिए नुकसानदायी होता जा

Read More
EditorialElectionMuddaState News

छत्तीसगढ़ का पहला फेस : प्रचार में कांग्रेस की आक्रामकता और भाजपा को मोदी—शाह की रणनीति का आसरा…

सुरेश महापात्र। छत्तीसगढ़ में अब प्रथम चरण का मतदान होने में केवल नौ दिन शेष हैं। इस फेस में कुल बीस सीटों पर मतदान होगा। नवरात्रि के त्योहार के चलते प्रचार अभियान में क्वांर जैसी ठंडक बनी रही। कार्तिक माह में ठंड से ठिठुरन बढ़ने में अभी देरी है कड़ाके की ठंड से पहले पहले फेस का मतदान हो जाएगा। छत्तीसगढ़ का किसान किस ओर मतदान करेगा इसे लेकर राजनीतिक दलों में बेचैनी है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सियासत को किसान के पिच पर लाकर रख दिया

Read More
EditorialElectionState News

छत्तीसगढ़ में बड़े प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवार तय… अब तक कोई अंडर करंट नहीं…

दिवाकर मुक्तिबोध। छत्तीसगढ़ में अगले महीने दो चरणों में 07 एवं 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों की स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है. सत्तारूढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृह क्षेत्र पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने पूर्व की तरह राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल किया है. प्रदेश के दोनों दिग्गजों के चुनाव परिणाम में कोई उलटफेर होगा, इसकी उम्मीद नहीं के बराबर है अलबत्ता रमन सिंह के

Read More
ElectionState News

जगदलपुर की सीट जतिन जायसवाल कांग्रेस प्रत्याशी… डार्क हार्स साबित हुए जतिन…

इम्पेक्ट न्यूज। जगदलपुर। कांग्रेस ने आज 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें से पहले चरण के लिए लंबित जगदलपुर शहर के लिए जतिन जायसवाल का नाम शामिल किया है। यह नाम चौंकाने वाला रहा। पर वर्तमान विधायक रेखचंद जैन की टिकट काटकर जतिन को दिए जाने के बाद यकायक पूरा राजनीतिक परिदृश्य ही बदल गया। टिकट की घोषणा होते ही रेखचंद सीधे  जतिन जायसवाल के घर पहुंचे और अपने पूर्ण समर्थन का दावा कर हर तरह के विवाद को एक ही झटके में खत्म कर दिया। यानी अब

Read More
ElectionState News

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 53 नाम… जगदलपुर से जतिन जायसवाल…

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से अब केवल सात सीटों के नाम शेष हैं। बुधवार की शाम 53 सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए गए हैं। पहले फेस की बीस सीटों के लिए होने वाले मतदान से पहले केवल जगदलपुर शहर का नाम बचा था। यहाँ वर्तमान विधायक रेँखचंद जैन की टिकट कट गई है। इनकी जगह पूर्व महापौर जतिन जायसवाल का नाम शामिल है। बस्तर की इस इकलौते सामान्य सीट से दो पूर्व महापौर चुनावी मैदान में आमना-सामना होगा। संभव है यहाँ राजनीतिक मुद्दा दोनों

Read More
ElectionNazriyaState News

जगदलपुर में #भाजपा की असल लड़ाई भाजपा से… क्या संतोष बाफना का ‘असंतोष’ गुल खिलाएगा? समझिए #जगदलपुर का असल खेल…

सुरेश महापात्र। बस्तर संभाग की 12 में से सबसे ज्यादा प्रभावशाली सीट जगदलपुर की मानी जाती रही है। इकलौती सामान्य सीट में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व महापौर और भाजपा के संगठन के प्रदेश महामंत्री किरणदेव को टिकट दिया है। 2018 में भी किरण टिकट की दौड़ में थे। ​तब बाफना के खिलाफ आंत​रिक एंटी इंकंबैंसी बहुत बड़ी थी। उनके खिलाफ जबरदस्त करंट था। पर भाजपा भांप नहीं पाई। इस बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने किरण देव को मौका दिया। बीते पांच बरस में बहुत कुछ बदल

Read More
error: Content is protected !!