ElectionState News

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 53 नाम… जगदलपुर से जतिन जायसवाल…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से अब केवल सात सीटों के नाम शेष हैं। बुधवार की शाम 53 सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए गए हैं। पहले फेस की बीस सीटों के लिए होने वाले मतदान से पहले केवल जगदलपुर शहर का नाम बचा था। यहाँ वर्तमान विधायक रेँखचंद जैन की टिकट कट गई है। इनकी जगह पूर्व महापौर जतिन जायसवाल का नाम शामिल है।

बस्तर की इस इकलौते सामान्य सीट से दो पूर्व महापौर चुनावी मैदान में आमना-सामना होगा। संभव है यहाँ राजनीतिक मुद्दा दोनों महापौर के कार्यकाल होगा।

दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों को टिकट मिला है। 17 विधायकों का टिकट कट गया है। इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 30 प्रत्याशी घोषित किए गए। कुल अब तक कांग्रेस ने 83 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

देखें लिस्ट

error: Content is protected !!