खबर का असर: कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल रोक, राज्यपाल ने दिए जांच की निगरानी के आदेश
इम्पेक्ट में मामला प्रमुखता से उठने के बाद राजभवन की कार्रवाई; नियुक्ति, साक्षात्कार और भर्ती से जुड़ी पूरी प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर/दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा में भर्ती प्रक्रिया और निर्माण एवं रखरखाव कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब राजभवन ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। 1 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों पर भर्ती, नियुक्ति और साक्षात्कार से संबंधित समस्त प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
Read More