Thursday, May 16, 2024
news update

vichar

MuddaState News

2023 के विधानसभा चुनाव में रंग लाएगी नेतृत्व की छवि…

दिवाकर मुक्तिबोध। छत्तीसगढ़ के पांचवें विधानसभा चुनाव की घडी जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है, अनुमानों  का सैलाब बढ़ता जा रहा है। आम चर्चाओं में एक ही सवाल उठ रहा है कि किस पार्टी की सरकार बनेगी ? क्या कांग्रेस अपनी सत्ता कायम रखने में सफल रहेगी या भाजपा अप्रत्याशित रूप से चुनाव जीत जाएगी। लेकिन अनुमानों से परे कुछ ऐसे तथ्य हैं जो संकेत देते हैं कि भाजपा का ग्राफ निश्चितत: बढ़ेगा, कांग्रेस का घटेगा किंतु इसके बावजूद कांग्रेस अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहेगी। यानी 2018 के

Read More
AAJ-KALEditorialPolitics

तो क्या आईना दिखा रहे हैं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव…?

दिवाकर मुक्तिबोध. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद यदि दूसरा कोई नेता या मंत्री विभिन्न कारणों से सर्वाधिक सुर्खियों में रहा है तो वे टी एस सिंहदेव हैं, सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अब डिप्टी सीएम जिन्हें यह कुर्सी तब मिली जब राज्य विधानसभा चुनाव के लिए महज तीन चार माह ही शेष रह गए थे। 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल के सरकार की कमान संभालने के पहले और बाद में प्रदेश की राजनीति में यह खबर तैरती रही कि

Read More
Mudda

राजनीति के ‘अक्षुणमणि’ हैं हत्या दोषी ‘अमरमणि त्रिपाठी’ जिनकी रिहाई की अमर कहानी जानना जरूरी है… यह हिंदुस्तान की अमर राजनीति का गंध है…!

सुरेश महापात्र। हमारा समाज वास्तव में किन मूल्यों पर विश्वास कर रहा है और किन राजनीतिक मूल्यों के आधार पर राजनीतिक दलों का समर्थन यह तय करना कठिन है। हम बेहद निर्मम समझ वाले लोकतंत्र के सिपाही है हमें पता है हमारे वोट से चुना जाने वाला प्रत्याशी कानून का निर्माता हो जाता है। चाहे बाहुबलि हों, गैंगस्टर हों या दलाल उद्योगपति सभी राजनीति के असल लाभान्वित हैं। यही हिंदुस्तान की राजनीति का असल गंध है जिसके पैरोकारों में प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर मौन ही असल राजनीति है। जात—पात

Read More
Articles By NameMuddaState News

बदल रही है छत्तीसगढ़ की राजनीति

दिवाकर मुक्तिबोध। छत्तीसगढ़ की राजनीति में पिछले कुछ समय से जो घटनाक्रम चल रहा है, वह इस बात का संकेत है कि प्रदेश की दो बड़ी राजनीतिक ताकतें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार युद्धाभ्यास कर रही हैं। उनकी तैयारियां बताती हैं कि तीन महीने बाद होने वाला पांचवां चुनाव यकीनन पिछले चार के मुकाबले अधिक संघर्षपूर्ण और दिलचस्प होगा।  2018 के चुनाव में कांग्रेस ने भारी भरकम विजय पायी थी। उसे अगले चुनाव में भी बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती है जिसका दबाव उस पर है। 90 सीटों की

Read More
Articles By NameMuddaState News

पीएम मोदी से पहले गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा क्यों?

डा. अवधेश मिश्रा। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, विजय बघेल, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल, विष्णुदेव साय, विजय शर्मा, संतोष पाण्डेय, भईयालाल राजवाड़े, रेणुका सिंह…इनके अलावा और भी कुछ नाम हैं जो संभवतः छूट रहे हैं, मसला यह हैं कि यहां मौजूद नाम सिर्फ नाम है हां इन नामों की संख्या भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या से कहीं ज्यादा है… खैर हम बात कर रहे हैं #पीएममोदी के दौरे से ठीक पहले केंद्रीय गृहमंत्री

Read More
Articles By NameCG breakingEditorialState News

केजरीवाल का “मिशन छत्तीसगढ़” दौरा और सूबे की सियासत में तीसरे दल की स्थिति…

डा. अवधेश मिश्रा। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से अलग होकर 26 नवंबर 2012 को देश की राजनीति में एक नई पार्टी का उदय हुआ जिसे आम आदमी पार्टी “आप” AamAadmiParty  नाम दिया गया। अरविंद केजरीवाल इसके सर्वेसर्वा बने। बाद में दिल्ली के सीएम, देश के 4036 विधानसभा सीटों में से 161 सीट जीतने वाली आप पार्टी को 10 अप्रैल 2023 को #ECI के द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया गया, पहले #दिल्ली फिर #पंजाब में सरकार बनाने वाली आप पार्टी #गोवा और #गुजरात के बाद अब #छत्तीसगढ़ में स्थापित होने

Read More
Articles By NameEditorialState News

डिप्टी बनने क्यों राजी हुए सिंहदेव! …तब वे सत्ता संघर्ष में कमजोर पड़ गए थे…

राजनीतिक विश्लेषण। दिवाकर मुक्तिबोध। वायदे के अनुसार जिसे अब सिंहदेव मीडिया की हवा बताते हैं, उन्हें जून 2021 में मुख्यमंत्री बना दिया जाना था लेकिन उस दौर के सत्ता संघर्ष में सिंहदेव कमजोर पड़ गए… छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में हाल ही में हुए बदलाव पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भले ही आलोचना की हो लेकिन मुद्दे की बात यह है कि वह पुनः हताशा की शिकार हो गई है। दरअसल कांग्रेस संगठन व सत्ता के बीच पिछले कुछ समय से जो अंदरूनी खींचतान चल रही थी, उसे देखते

Read More
Dabi juban seState News

छत्तीसगढ़ में ‘भांचा’ राम राज्य… भाजपा के ‘राजा राम’ की राजनीतिक बुनियाद पर ‘माता कौशल्या’ के सहारे #भूपेश कांग्रेस की चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी…

दबी जुबां से… सुरेश महापात्र। बीते आठ अप्रेल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा था कि छत्तीसगढ़ की सरकार रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह टीवी इंटरव्यू में कहा कि देश अंबेडकर के संविधान के अनुसार चल रहा है। जितने लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं, उन राज्य की बात महात्मा गांधी ने कही थी। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि राम राज्य आना चाहिए। एक आदर्श स्थिति है राम

Read More
BusinesscorruptionMudda

DEMONETISETION 2.0 : ऐसी करंसी जो आम लोगों में चलन से बाहर ही थी उनका चलन रोक दिया जाना अच्छा ही है… पर सरकार की जवाबदेही तो बनती ही है…

सुरेश महापात्र। लोकतंत्र में जनता के पास सबसे बड़ा ​हथियार अपने लिए सरकार चुनना होता है। इस सरकार की जवाबदेही होती है कि वह जनहित के कामों को संचालित करे और समूची व्यवस्था की जिम्मेदारी ले। करीब तीन दशक के बाद हिंदुस्तान में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार ने मई 2014 में सत्ता की बागडोर संभाली। पूरे देश में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। जनलोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद देश

Read More
EditorialMuddaState News

दक्षिण में #कांग्रेस का अढ़ई साल का फार्मुला कहीं कांग्रेस को फुस्स ना कर दे… तीन राज्यों में फार्मुले का हश्र देखकर तो सीखा जा सकता है…

सुरेश महापात्र। पूरे देश में मोदी लहर का दौर है। शहरी आबादी में मोदी की ख्याति का कोई तोड़ अब तक विपक्ष ढूंढ नहीं पाई है। 2023 में पांच राज्यों के चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा चुनाव तय है। ऐसे समय में पहले हिमांचल फिर कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत से कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी सरीका परिणाम माना जा सकता है। कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को बुरी तरह पराजित किया है। यह परिणाम इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस पर लगाए जा रहे राजनैतिक

Read More
error: Content is protected !!