bjp chhattisgarh

EditorialElectionState News

ELECTION 2023 : बस्तर की बारह खड़ी में चुनौती अड़ी… फिलहाल कांग्रेस की स्थिति पहले जैसी नहीं… कई नए मुद्दों में घिर रहे प्रत्याशी… बैज, लखमा, मरकाम की राह पथ​रीली…

धर्मांतरण, रोजगार, भ्रष्टाचार का मुद्दा भूपेश की घोषणाओं पर भारी सुरेश महापात्र। चित्रकोट में दीपक की लौ… आज हम बस्तर की सभी 12 सीटों का आंकलन बताने जा रहे हैं। चुनाव से पहले बेहद मजबूत दिखाई दे रही कांग्रेस की स्थिति अब पहले जैसी नहीं दिखाई दे रही है सांसद दीपक बैज के सामने अब राजनीतिक समीकरण काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। धर्मांतरण के बाद उपजे हालात उनकी मुसीबत की वजह तो बन ही रहे हैं। साथ ही लगातार चुनाव जीतने का दंभ उनके लिए नुकसानदायी होता जा

Read More
EditorialElectionMuddaState News

छत्तीसगढ़ का पहला फेस : प्रचार में कांग्रेस की आक्रामकता और भाजपा को मोदी—शाह की रणनीति का आसरा…

सुरेश महापात्र। छत्तीसगढ़ में अब प्रथम चरण का मतदान होने में केवल नौ दिन शेष हैं। इस फेस में कुल बीस सीटों पर मतदान होगा। नवरात्रि के त्योहार के चलते प्रचार अभियान में क्वांर जैसी ठंडक बनी रही। कार्तिक माह में ठंड से ठिठुरन बढ़ने में अभी देरी है कड़ाके की ठंड से पहले पहले फेस का मतदान हो जाएगा। छत्तीसगढ़ का किसान किस ओर मतदान करेगा इसे लेकर राजनीतिक दलों में बेचैनी है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सियासत को किसान के पिच पर लाकर रख दिया

Read More
ElectionNazriyaState News

भाजपा की दूसरी सूची : ‘कमल’ की झड़ चुकी ‘पंखुड़ियों’ के सहारे की रणनीति…!

सुरेश महापात्र। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने करीब—करीब अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं। बीते पांच बरस तक विपक्ष के तौर पर भारी भरकम सत्ता के सामने बिलबिलाती सी दिख रही पार्टी टिकट चयन के समय कसमसा कर रह गई ऐसा ही लग रहा है। पार्टी के भीतर 2018 में झड़ चुकी पंखड़ियों का बड़ा आसरा दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को पूरे पांच बरस तक सत्ता से बेदखली के चलते भारी दबाव बनाकर रखा। दबाव भी ऐसा कि वे खुलकर कुछ भी बोलने की

Read More
ElectionNazriyaPoliticsState News

बेहतर विकल्प हो सकते थे रमेश बैस… नेतृत्व संकट से दौर से गुज़र रही BJP के लिए यह संजीवनी रहती…!

दिवाकर मुक्तिबोध। रमेश बैस छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा जाना-पहचान नाम है. वे अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं जिनका कार्यकाल अगस्त 2024 में समाप्त हो जाएगा. तब तक बैस 77 के हो जाएंगे. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की दृष्टि से वे भी दर्जनों अन्य की तरह मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य बनाए जा सकते हैं जिनके प्रदीर्घ राजनीतिक अनुभवों की जरूरत पार्टी को नही है. भाजपा ने 75 पार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का यह बहुत अच्छा रास्ता निकाला है. उन्हें कूडेदान में फेंकने के बजाए सम्मानजनक ढंग

Read More
Articles By NameMuddaState News

विधानसभा चुनाव में सांसद और केंद्रीय मंत्रियो को उतारना, नया नहीं है भाजपा का दांव…

दिवाकर मुक्तिबोध। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अभी हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने लड़ाकों की दूसरी सूची जारी की. इस सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात संसद सदस्यों को मैदान में उतारा गया है.चुनाव लोकसभा का हो या विधानसभा का,कुछ न कुछ अप्रत्याशित करने की भाजपा नेतृत्व की परम्परा रही है लिहाज़ा अब उसके ऐसे कदम आश्चर्यचकित नहीं करते. मध्यप्रदेश में 25 सितंबर को जारी की गई सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों क्रमशः नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते,प्रहलादसिंह पटेल तथा चार सांसदों

Read More
State News

एक ही नेता ‘कमल’ एक ही उम्मीदवार ‘कमल’ एक ही लक्ष्य ‘कमल’ : PM MODI

इम्पेक्ट न्यूज। बिलासपुर। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन करने पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय जोहार से करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। हमारा एक ही नेता है कमल, हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हर बूथ पर जब तक कमल नहीं खिलेगा हम चैन से नहीं रहेंगे। एक प्रकार से मोदी ने बिलासपुर के मंच से साफ कर दिया कि इस बार छत्तीसगढ़ में बिना फेस के भाजपा चुनाव लड़ेगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान यहां

Read More
State News

live report : चप्पे-चप्पे पर फ़ोर्स की सुरक्षा में दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा का आग़ाज़… अमित शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी शुरुआत…

इम्पेक्ट न्यूज़। लाइव। बिग ब्रेकिंग, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा स्थगित, अपरिहार्य कारणों से दौरा हुआ स्थगित, बीजेपी के परिवर्तन यात्रा को हरिझंडी दिखाने वाले थे अमित शाह, दंतेवाड़ा से बीजेपी शुरू करने वाली थी परिवर्तन यात्रा, बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह अब तक दिल्ली से निकले नहीं बँगले मे ही हैं। इधर सूचना है कि अब स्मृति ईरानी दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ है। भीड़ को लगातार स्थानीय नेता संबोधित कर रहे हैं। दोपहर बारह बजे

Read More
State News

20 साल बाद एक बार फिर दंतेवाड़ा से भाजपा की यात्रा… लक्ष्य पथ पर रवाना होने परिवर्तन यात्रा रथ तैयार…

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा। बीस साल बाद पुनः दंतेवाड़ा ज़िला से भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस बार 12 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी। भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा के रथ अपने लक्ष्य पथ पर निकलने सज धज कर तैयार हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन

Read More
BeureucrateD-Bastar DivisionDistrict KondagaunState News

छत्तीसगढ़ में एक और IAS की राजनीति में एंट्री… कोंडागांव के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम भाजपा में शामिल… केशकाल से चुनाव लड़ना तय…

इम्पेक्ट न्यूज़। केशकाल/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हने से पहले अब जमीन पर सिस्टम का प्करति करने वाले अफसर राजनीति के मैदान में उतरते दिख रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस में एक पूर्व आईएएस ने शामिल होकर सक्ईरि राजनीति में एंट्री ली थी आज कोंडागांव के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने कोंडागांव ज़िले में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा का दामन थाम लिया है। वे अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने इस्तीफ़ा देकर नौकरी छोड़ दिया है। उनके वीआरएस पर निर्णय में विलंब हो

Read More
EditorialState News

छत्तीसगढ़ में भाजपा की पहली लिस्ट और बस्तर में भाजपा की सियासत के पहले दो पत्ते… लगता है अबकी तैयारी पूरी है!

सुरेश महापात्र। करीब 36 घंटे हो गए हैं भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए 21 चेहरों का ऐलान कर दिया है। इनमें उन सीटों को महत्व दिया गया है जिनमें भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी। जो चेहरे सामने उतारे गए हैं वे आने वाले दिनों में भाजपा की सियासत की रणनीति का इशारा करते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सरगुजा और बस्तर को मिलाकर कुल 29 सीटों पर आदिवासियों के लिए आरक्षण है। इनमें से 27 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। सो इस

Read More
error: Content is protected !!