State News

20 साल बाद एक बार फिर दंतेवाड़ा से भाजपा की यात्रा… लक्ष्य पथ पर रवाना होने परिवर्तन यात्रा रथ तैयार…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा।

बीस साल बाद पुनः दंतेवाड़ा ज़िला से भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस बार 12 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी। भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा के रथ अपने लक्ष्य पथ पर निकलने सज धज कर तैयार हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।

यात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।

दूसरी रथ जशपुर से आरंभ होगी इस रथ का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे…

महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।

उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!