arvind netam

State News

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने जनजाति समाज से मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई प्रसन्नता – नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी बधाई

जनजाति समाज से बने मुख्यमंत्री आदिवासी इलाकों की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे – अरविंद नेताम रायपुर, 12 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने खास तौर पर देश के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से वह आदिवासी इलाके की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री श्री साय

Read More
EditorialState News

‘मावा नाटे-मावा राज’ से परे ‘हमर राज’ की #अरविंद पॉलिटिक्स की एनालिसिस…

सुरेश महापात्र। अरविंद नेताम अपनी नई राजनैतिक पार्टी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा चुके हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘हमर राज’ बताया है। ‘हमर राज’ पार्टी के गठन की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग में उन्होंने अपना आवेदन भी दे दिया है। अब सवाल यह उठता है कि अरविंद नेताम ने आखिर यही नाम ‘हमर राज’ को ही क्यों चुना? इस नाम के साथ उनका रिश्ता क्या है और वे बस्तर में क्या संदेश देना चाहते हैं? इसका बेहतर जवाब तो स्वयं अरविंद नेताम ही दे सकते

Read More
CG breakingState News

बस्तर के सर्व आदिवासी समाज का छत्तीसगढ़ में 50 विधानसभा में चुनाव में लड़ने का ऐलान… संरक्षक अरविंद नेताम ने की घोषणा… कांग्रेस से निष्कासन तय…

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर/जगदलपुर। बस्तर के सर्व आदिवासी समाज अरविंद नेताम ने प्रदेश के 50 विधानसभा में चुनाव में लड़ने का ऐलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक अरविंद नेताम ने आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता लेकर इसकी घोषणा की। श्री नेताम ने बताया कि 50 सीटों में से 30 आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों पर समाज चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य 20 सीटों को भी चिन्हांकित कर लिया गया है। इस ऐलान के साथ ही श्री नेताम का कांग्रेस से निष्कासन एक बार फिर तय माना

Read More
D-Bastar DivisionEditorial

अरविंद नेताम : बस्तर में आदिवासी जनआंदोलन… उद्योग विरोध और जल—जंगल—जमीन का बुनियादी सवाल उठाने वाला सबसे बड़ा चेहरा…

सुरेश महापात्र। आखिर क्यों हैं निशाने पर बस्तर के सबसे बुजुर्ग कांग्रेसी नेता अरविंद नेताम… से आगे अरविंद नेताम के साथ कांग्रेस के नए विवाद को समझने के लिए थोड़ा पीछे जाने की जरूरत है। 1990 में मध्य प्रदेश में सुंदर लाल पटवा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। वर्ष 1991 में बस्तर में औद्योगिकरण को लेकर पहली निजी कंपनी एसएम डायकेम के लिए रास्ता खोला गया। यहां मावलीभाटा में बिना किसी तैयारी के सीधे भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद जमीन अधिग्रहण को

Read More
AAJ-KALEditorialState News

आखिर क्यों हैं निशाने पर बस्तर के सबसे बुजुर्ग कांग्रेसी नेता अरविंद नेताम…

सुरेश महापात्र। आजादी से करीब पांच बरस पूर्व 1942 में आदिवासी नेताम परिवार में जन्में अरविंद नेताम की उम्र अब करीब 80 बरस की हो गई है। वे अविभाजित मध्य प्रदेश के सबसे बड़े आदिवासी नेता रहे। बस्तर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री का पद हासिल करने वाले इकलौते कद्दावर रहे। एक समय था जब छत्तीसगढ़ के शुक्ल बंधुओं श्यामाचरण और विद्याचरण के बराबर खड़े हो गए और दिग्विजय सिंह की सीएम की कुर्सी को चुनौती देते मध्यप्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री की दौड़ का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे

Read More
error: Content is protected !!