रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 15 मिनट पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 49 मिनट पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 1 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 1 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 1 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 1 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 2 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 2 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 3 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 3 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 14 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 14 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 14 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 14 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 15 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 15 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 15 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन
समाज

शंख का सही स्थान: इन वास्तुशास्त्रीय उपायों से मिलेगा सुख-समृद्धि

समुद्र मंथन से 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इन रत्नों में से माता लक्ष्मी भी समुद्र से ही प्रकट हुई थी। माता लक्ष्मी की तरह ही शंख भी समुद्र मंथन से प्राप्त हुआ था, इसलिए शंख को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शंख पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है और आप अगर घर में शंख रखते हैं, तो आपको भाग्य का साथ मिलता है, साथ ही धन लाभ के द्वार भी खुल जाते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शंख बजाने से वातावरण शुद्ध होता है और आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है लेकिन घर में शंख रखने का शुभ प्रभाव तभी आपको मिल पाएगा, जब आप शंख रखने से जुड़े नियमों का पालन करेंगे। आइए, जानते हैं घर में शंख रखने से जुड़े नियम कौन-से हैं।

​शंख को हमेशा पूजा घर में ही रखें​

शंख को रखने की सबसे अच्छी जगह आपके घर का पूजा घर होती है क्योंकि पूजा घर दूसरी जगहों से ज्यादा साफ होता है। आपको पूजा घर में भी हमेशा शंख को भगवान के पास ही रखना चाहिए। शंख को किसी लाल या पीले कपड़े के ऊपर ही रखें। साथ ही इसे ढककर ही रखें। इससे शंख में कोई धूल-मिट्टी नहीं जाएगी और शंख की पवित्रता बनी रहेगी। आप चाहें, तो शंख को वहां भी रख सकते हैं, जहां पर आप पूजा सामग्री रखते हैं।

​शंख के बजाने के बाद इसे शुद्ध जरूर करें​

पूजा करने से पहले और बाद में आप जब भी शंख का उपयोग यानी इसे बजाने के बाद इसे हर बार शुद्ध करना बेहद जरूरी है। शंख बजाने के बाद एक कटोरे में पानी और गंगाजल दोनों को मिला लें। अब इसमें शंख को पानी में डुबोकर निकालें। इसके बाद शंख को एक साफ कपड़े से साफ करके सुखाकर फिर से मंदिर में घर दें। इस क्रिया को हमेशा शंख बजाने के बाद जरूर करें। इससे शंख स्वच्छ हो जाता है।

​शंख को कभी जमीन पर न रखें​

शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे शंख का निरादर माना जाता है। आप शंख को हमेशा एक कपड़े के ऊपर ही रखें। अगर आपको शंख को पानी से साफ करना है, तो भी आप शंख को पानी से निकालकर कपड़े में लपेटकर साफ करें। इसे कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही साफ करने के बाद शंख को कपड़े से सही से सुखाने के बाद ही रखें। इस पर पानी की बूंदे नहीं होनी चाहिए।

​शंख का मुंह ऊपर की तरफ रखें​

शंख की सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए शंख को सही तरह से रखना भी बहुत जरूरी है। शंख में कभी भी जल भरकर न रखें। शंख का मुंह ऊपर की तरफ करके रखना चाहिए, इससे शंख से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैली रहती है। शंख को हमेशा भगवान विष्णु, लक्ष्मी और भगवान कृष्ण के पास ही रखें। इससे शुभ का प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

​शंख को हमेशा इन दिशाओं में रखें​

शंख को घर में पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर भी पूर्व दिशा की तरफ हो। इससे घर में सकारात्मकता का वास रहता है। पूर्व दिशा के अलावा आप शंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

​धन लाभ के लिए शंख का उपाय​

धन प्राप्ति के लिए आपको शंख का एक उपाय जरूर रखना चाहिए। पूजा करने के बाद शंख में गंगाजल भरकर पूरे घर में छिड़क दें। इसके बाद माता लक्ष्मी से धन प्राप्ति और मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए प्रार्थना करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है। इसके साथ ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन लाभ होता है।

​शंख को कभी बिना वजह न बजाएं​

कई लोग शंख बजाने का अभ्यास करते हैं लेकिन ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। बिना किसी कारण के शंख को नहीं बजाना चाहिए। आप पूजा से पहले और पूजा के बाद ही शंख बजाने का अभ्यास कर सकते हैं लेकिन अकारण ही शंख न बजाएं। इससे घर में नकारात्मकता फैलती है। शंख बजाने से वातावरण शुद्ध होता है। शंख की ध्वनि से वातावरण में मौजूद छोटे बैक्टीरिया मर जाते हैं, जिससे आप बीमारियों से भी बचे रहते हैं।