naxal

NaxalState News

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों के कैंप को टारगेट बनाया, हमले में 3 जवान शहीद, 14 घायल

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर/सुकमा।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों के कैंप को टारगेट बनाया है। बीजापुर -सुकमा की सीमा पर बने पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 3 जवानों के शहीद होने और 14 जवानों के घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जगदलपुर रिफर किया गया।वहाँ से कुछ जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया है। आईजी सुंदरराज पी ने विडियो जारी कर मीडिया से वस्तुस्थिति साझा किया है। बतादें कि बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा से सटे टेकुलगुडम गांव में पुलिस

Read More
District NarayanpurElectionState News

Election Breaking: नारायणपुर में प्रचार कर रहे भाजपा नेता की माओवादियों ने की हत्या…

इम्पेक्ट न्यूज़। नारायणपुर। जिले में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या कर दी। वे प्रचार के लिए निकले थे तभी नक्सलियों ने उन पर पीछे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मामला झारा थाना इलाके का है। हाल ही में पीएम मोदी के कार्यक्रम में दुबे ने पीएम से मुलाक़ात की थी। रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए धौड़ाई और कौशलनार गए हुए थे। जब वह प्रचार के दौरान लोगों से बात कर रहे थे तभी नक्सलियों ने सिर पर वार कर दिया। जिससे

Read More
Breaking NewsElectionState News

कोंटा में आबकारी मंत्री का विदेशी शराब लोगों की सेहत के साथ दादी के गणित को बिगाड़ रहा… पोलावरम छाया और नक्सल की साया में छिपा त्रिकोण!

रश्मी ड्रोलिया। कोंटा (बस्तर): छत्तीसगढ़ के दक्षिणी छोर पर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कोंटा विधानसभा क्षेत्र पर सिर्फ माओवादी खतरा ही मंडरा नहीं रहा है। पोलावरम बांध मुद्दे से प्रभावित गांव, नक्सल विरोधी सलवा जुडूम आंदोलन की यादें, स्वच्छ पेयजल की मांग, शराब की बिक्री पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार के आरोपों पर लोगों की नाराजगी इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के मुद्दों में से हैं, जो कठिन दौर का गवाह बन रहा है। त्रिकोणीय मुकाबला. एक तरफ हैं कांग्रेस से पांच बार के विधायक और मंत्री कवासी लखमा; भाजपा ने लोकप्रिय

Read More
ElectionState News

विधानसभा चुनाव 2023 : MHA ने बस्तर संभाग में 24 भाजपा नेताओं को X श्रेणी सुरक्षा प्रदान की

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। विधानसभा चुनाव में माओवादियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर 24 नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। गोप​नीय पत्र के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों को यह सुरक्षा दिलाने के लिए निर्देश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। जिसके बाद केंद्रीय

Read More
ElectionState News

क्रूर राजनीति की शिकार हुई ओजस्वी… भीमा की शहादत के बदले हासिल सिफ़र… बेटी ने जताई पीड़ा… देखिए

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। राजनीति बेहद क्रूर होती है। यदि इसका उदाहरण देखना हो तो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में देखा जा सकता है। दंतेवाड़ा में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट के गढ़ को अपने दम पर भेदने वाले भीमा मंडावी की बेवा ओजस्वी को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। इसे लेकर समूचे भाजपा संगठन में एक अभूतपूर्व मातमी माहौल बना हुआ है। ना तो लोग गुस्सा जता पा रहे हैं और ना ही चुनाव का उत्साह दिखाई दे रहा है। यहां से भाजपा ने आदिवासी नेता और पूर्व जुड़ूम लीडर

Read More
State News

वरिष्ठ पत्रकार सुदीप ठाकुर छत्तीसगढ़ हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक नियुक्त… कैबिनेट की मुहर… खरीफ में धान ख़रीदी 20 क्विंटल प्रति एकड़…

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित हुई। छत्तीसगढ़ हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक सुदीप ठाकुर की नियुक्ति पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। # खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का निर्धारण किया गया। जिसके तहत भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार धान एवं मक्का का उपार्जन किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीफ

Read More
between naxal and forceDabi juban seState News

माओवादी हमलों को लेकर सभी की बेसुधगी ही हादसों का असल सबब…

सुरेश महापात्र।  हर हादसे के बाद दुख का सैलाब और आरोपों की झड़ी के बीच भावी माओवादी हमलों को लेकर सभी की बेसुधगी ही हादसों का असल सबब है। आप मौतों के बाद मातम तो मना सकते हैं… कड़ी कार्रवाई और कड़ी निंदा जैसे शब्दों का प्रयोग तो कर सकते हैं पर ऐसे हमलों को स्थाई तौर पर रोकने का इंतजाम तभी कर सकते हैं जब सुरक्षा मानकों के पालन में कोताही कतई ना की जाए…! बीते 26 अप्रेल को माओवादियों के IED ब्लास्ट की जद में आने से अरनपुर

Read More
District Bastar (Jagdalpur)State News

अरनपुर नक्सली घटना का विरोध: जगदलपुर में सर्व समाज ने माओवादियों का पुतला फूंका… शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि…

इम्पेक्ट न्यूज़। जगदलपुर। गोल बाजार जयस्तंभ जगदलपुर में सर्व समाज द्वारा जिला दंतेवाड़ा अरनपुर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अरनपुर घटना के बाद आम जनता में ज़बरदस्त आक्रोश है। यहाँ माओवादियों का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर सर्व समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read More
Breaking NewsState News

नारायणपुर ब्रेकिंग : ओरछा मार्ग पर माओवादियों ने ट्रक में लगाई आग…

इम्पेक्ट न्यूज़। नारायणपुर। ओरछा मार्ग में कापसी के पास नक्सलियों ने जलाया ट्रक छोटेडोंगर खदान से लौह अयस्क लेने जा रही थी वाहन पेड़ काटकर किया दोनों तरफ मार्ग अवरुद्ध नारायणपुर जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का मामला नारायणर SP पुष्कर शर्मा ने किया घटना की पुष्टि नक्सली घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल

Read More
Breaking NewsNaxalState News

सुकमा कलेक्टर अपहरण कांड मामले का आरोपी हेमला भीमा बरी… अलेक्स पॉल मेनन ने पहचानने से किया था इंकार…

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। सुकमा कलेक्टर अलेक्स पॉल मेनन के अपहरण के मामले में एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। इस मामले में मुख्य अभियुक्त हेमला भीमा उर्फ आकाश बाईज्जत हुआ बरी करने का आदेश न्यायधीश दीपक कुमार देशलहरे की एनआईए की विशेष अदालत ने दिया है। इस मामले की ट्रायल के दौरान सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर श्री मेनन ने आरोपी की पहचान से इंकार किया था। आरोपी पर सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण का आरोप था। 21 अप्रैल 2012 को सुकमा जिले से बतौर कलेक्टर मेनन का हुआ

Read More
error: Content is protected !!