AccidentDistrict Baloda Bazar

CG : भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत… गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती…

इम्पैक्ट डेस्क.

बलौदाबाजार जिले में दो बाइकों की आपस में टक्कर से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइकों की टक्कर के बाद महिला दूर जाकर गिरी। दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होना बताया जाता रहा। अचानक सड़क पर मवेशी आने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है। 

एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि गिधपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहाड़ा निवासी हरवंश कुमार शर्मा (65 वर्ष) अपनी पत्नी रुकमणी शर्मा (60 वर्ष) के साथ सुबह पलारी आए थे। काम खत्म कर साहड़ा घर लौट रहे थे। वहीं ग्राम रवान अंबुजा निवासी जोगीराम नेताम (60 वर्ष) अपनी बाइक से रायपुर की ओर से पलारी आ रहे थे। दोनों बाइक सवार कुकदा गांव के खुंटे राइस मिल के पास पहुंचे थे तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच 
टीआई ने बताया कि बाइकों की रफ्तार अधिक थी। टक्कर के बाद बाइ चालक हरिवंश शर्मा और जोगीराम नेताम की मौत हो गई। वहीं महिला रुक्मणी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!