AccidentBig news

शिरडी जा रही बस हादसे का शिकार : 10 साईं भक्तों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर…

इम्पैक्ट डेस्क.

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

error: Content is protected !!