Naxal

Big newsNaxal

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने 7 गाड़ियों को जलाया… मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा, 3 अस्पताल में भर्ती…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। नरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम विसामुंडी में गुरुवार की रात 25 से 30 की संख्या में हथियारबंद नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने सड़क और पुल निर्माण में लगे 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों ने निर्माण कार्य करवा रहे मुंशी और मजदूरों को भी बंधक बनाया बनाया था। नक्सलियों ने 3 मजदूरों की जमकर पिटाई भी की है, जिन्हें सुबह भामरागढ़ के सरकारी अस्पताल में

Read More
Big newsDistrict BeejapurNaxal

बीजापुर में नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या… मुखबिरी के शक में घर से उठाकर ले गए और गला रेतकर मार डाला…

इम्पैक्ट डेस्क. बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायरना करतूत फिर सामने आई है। माओवादियों ने एक नक्सल प्रभावित गांव के सरपंच की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी की शंका में वारदात को अंजाम दिया है। दर्जनभर सशस्त्र माओवादी आधी रात को गांव आए थे और सरपंच को घर से उठाकर जंगल लेकर चले गए। सरपंच की हत्या कर माओवादी चले गए। घटना जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के मोरमेड गांव में मंगलवार की

Read More
Big newsDistrict DantewadaNaxal

दंतेवाड़ा में CAF कैंप पर नक्सलियों का हमला… 2 जवान और दो महिला मजदूर घायल, माओवादियों ने 15 BGL दागे…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने बुधवार की रात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कैंप पर हमला बोल दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग 40 मिनट तक तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इस हमले में 4 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो जवान और कैंप में मजदूरी करने वाली दो महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई

Read More
Naxal

CG : सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी… मोटरसाइकिल से भाग रहे 5 नक्सलियों को धर दबोचा, 2 नाबालिग भी शामिल…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पुलिस बल और सीआरपीएफ ने मिलकर 5 नक्सलियों को पकड़ा है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने की भी खबर है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली से जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ 151 बटालियन तोंगगुड़ा की संयुक्त टीम ने इन सभी नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि यह नक्सली मोटरसाइकिल

Read More
Big newsNaxal

नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम… CRPF ने बरामद किया 10 KG का बम, ‌बीडीएस की टीम ने किया डिफ्यूज…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने 10 किलो की जिंदा आईईडी (improvised explosive device) बरामद किया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने सुरंग बनाकर इसे प्लांट कर दिया था। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम ने बम को डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। मामला जिले के

Read More
Big newsNaxal

CG : अब साइकिल नहीं ‘हॉट लाइन’ का प्रयोग कर रहे माओवादी… पेड़ पर तैयार होता है ‘मोबाइल एंबुश’…

इम्पैक्ट डेस्क. नक्सल प्रभावित राज्यों में जहां एक तरफ धीमी गति से सरकारी विकास पहुंच रहा है, तो वहीं दशकों से हथियार उठाए माओवादी भी नए ट्रेंड में नजर आने लगे हैं। घने जंगल में सूचनाएं पहुंचाने के लिए अब उन्हें साइकिल नहीं उठानी पड़ती। नक्सलियों के पास ‘हॉट लाइन’ की सुविधा है। वायरलेस सेट लेकर वे लंबे पेड़ पर बैठ जाते हैं। वहीं से ‘मोबाइल एंबुश’ का खाका तैयार होता है। केंद्रीय सुरक्षा बलों के अलावा राज्य पुलिस पर देसी ‘बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ (बीजीएल) से जमकर फायर किए जा

Read More
Big newsDistrict SukmaNaxal

सुकमा में नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या… 2 दिन पहले किया था अपहरण… जन अदालत लगाकर मार डाला…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में माओवादियों का क्रूर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। नक्सलियों ने जन अदालत लगाकार एक ग्रामीण की हत्या कर दी। माओवादी उसे मंगलवार को घर से अपहरण कर ले गए थे। नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है वह सुरपनगुड़ा गांव की सरपंच का पति है। माओवादियों ने ग्रामीण पर फोर्स व पुलिस को मदद करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने चिंतलनार थाना

Read More
District SukmaNaxal

पूना नर्काेम के तहत 25 लाख के इनामी नक्सली सहित तीन माओवादियो ने किया सरेंडर…

इम्पैक्ट डेस्क. सुकमा। जिले में तीन माओवादियों ने सरेंडर किया है। जिसमें से एक 25 लाख रुपए के हार्डकोर इनामी माओवादी गणेश उइके का गनमैन है। तीनों माओवादियों के सरेंडर को पुलिस अपनी कामयाबी मान रही है। वहीं तीनों नक्सलियों की फाइल भी खंगाली जा रही है। बता दें कि नक्सली माड़वी मासा, माड़वी माड़ा और गोंचे देवा इन तीनों ने पुलिस के पूना नर्काेम यानी नई सुबह अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। माड़वी मासा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर गणेश उइके का गनमैन था। जबकि अन्य दोनों माओवादी

Read More
Big newsCG breakingNaxal

CG : नक्सल विरोधी अभियान बढ़ाने की तैयारी में CRPF… छत्तीसगढ़ में शुरू किए दो नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस…

इम्पैक्ट डेस्क. माओवादी विरोधी अभियानों को बढ़ाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हाल ही में छत्तीसगढ़ ने गहरे जंगलों में नक्सल प्रभावित इलाके में दो नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस शुरू किए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सीआरपीएफ के अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की। इन नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) से सीआरपीएफ को नक्सवाद से प्रभावित जंगल के इलाकों में और गहराई तक काम करने में मदद मिलेगी। इसके तहत इन इलाकों को सड़कों से जोड़ा जा सकेगा और केंद्र की अन्य लाभकारी योजनाओं

Read More
CG breakingDistrict BeejapurNaxal

नक्सलियों से बेखौफ: बखूबी निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी रीता मंडावी के हौसले को सलाम…

बीजापुर/रायपुर, 19 मई 2022/ भेंट–मुलाकात में मुख्यमंत्री ने दी 5 लाख रूपए की मदद धुर नक्सली क्षेत्र की एक सामान्य सी दिखने वाली महिला रीता मंडावी के हौसल को लोग सलाम कर रहे हैं। नक्सली हिंसा में पति को खोने के बाद भी वे न केवल अपने परिवार को संभाल रही है बल्कि वह एक सरपंच की भूमिका भी मजबूती से निभा रही है। मुरिया जनजाति से तालुक रखने वाली रीता मंडावी सरपंच का मानदेय भी गांव के लोगों के लिए खर्च कर देती हैं। पति के जाने के बाद

Read More
error: Content is protected !!