Big newsNaxal

नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम… CRPF ने बरामद किया 10 KG का बम, ‌बीडीएस की टीम ने किया डिफ्यूज…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने 10 किलो की जिंदा आईईडी (improvised explosive device) बरामद किया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने सुरंग बनाकर इसे प्लांट कर दिया था। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम ने बम को डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। मामला जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के मिलमपल्ली गांव के नजदीक जवान सर्चिंग कर रहे थे। सर्चिंग के दौरान एक सुरंग का पता चला। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने सुरंग के अंदर 10 किलो की शक्तिशाली आईईडी प्लांट कर दिया था। बम अगर जवानों के हाथ नहीं लगता और जवान इसकी चपेट में आते तो बड़ा नुकसान तय था। बीडीएस की टीम ने आईईडी को डिफ्यूज किया और जवानों ने सुरंग को भी बंद कर दिया। जगरगुंडा क्षेत्र अति संवेदनशील और माओवादियों का प्रभाव वाला क्षेत्र है। 

विस्फोटक का ज्यादा उपयोग कर रहे माओवादी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की टीम ने जब आईईडी को निकाला तो वह कमांड आईईडी था। बीडीएस की टीम ने बम को मौके पर ही डिफ्यूज किया। 10 किलो का यह बम काफी शक्तिशाली था। दरअसल, माओवादी इन दिनों फोर्स के जवानों से सीधे लड़ाई के बजाय बम का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। बीजापुर, सुकमा में आईईडी ब्लास्ट की कई घटनाएं हो चुकी है, जिसमें जवानों को काफी नुकसान पहुंचा है। अगर जवान इस बम की चपेट में आते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। बता दें कि माओवादियों के कोर जोन में फोर्स के कैंप खुल रहे हैं, जिससे नक्सली बौखला गए हैं।

error: Content is protected !!