District Kondagaun

जवान ने खुद को मारी गोली, जवान घायल…

Getting your Trinity Audio player ready...

सीजी इम्पैक्ट न्यूज़ 

कोंडागांव, 04 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज नक्सली क्षेत्र में तैनात छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स का एक जवान अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। जवान को गंभीर हालत में कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि नक्सली प्रभावित कुदुर कैम्प में तैनात छत्तीसगढ़ आर्म्स  फोर्स का 5वीं बटालियन में पदस्थ विरेन्द्र कुमार चिंडा ने आज अपने सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली, गोली जवान के पेट में लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
श्री अक्षय कुमार ने बताया कि जवान का हालत खतरे से बाहर है। आत्महत्या करने की कोशिश का कारण अज्ञात है। बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर  से रायपुर रवाना किया जा रहा है।

error: Content is protected !!