अपने पैसों से नर्स ने सफाईकर्मीयों को बांटी राशन सामग्री

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
एक और जहां कोरोना काल में योद्धा के रूप में अपनी सेवा दे रहे डाक्टर व नर्स का दूसरा रूप देखने को मिला। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स ने अपने पैसों से नगर पालिका के 70 सफाईकर्मचारियों को राशन बांटा है। इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है।

आज नगर पालिका कार्यालय में जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स पदमावती ने अपने पति के साथ वहां पर सफाईकर्मचारियों को राशन का वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, शेख सज्जार के हाथों सफाईकर्मचारियों को राशन बांटा गया। एक कोरोना वारिर्यस दुसरे वारिर्यस की इस तरह मदद करने पर हर कोई तारीफ कर रहा है।

नर्स पदमावती ने बताया कि जिला अस्पताल में वो पिछले कई दिनों से कार्य कर रही है। अपनी सेवा के साथ-साथ सफाईकर्मी आर्थिक रूप से परेशान ना हो इसलिए अपने पति के साथ वो राशन लेकर नपा पहुंची। और करीब 70 कर्मचारियों को राशन बांटा।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!