सुकमा में आपदा के 24 घंटे के भीतर बंटी मुआवजे की राशि…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

कल शाम 4 बजे तेज तूफान आया था जिसमे जिला मुख्यालय के कुछ वार्डो में घरों को नुकशान पहुँचा था। उसके बाद मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू और तहसीलदार आरपी बघेल ने प्रभावितों का दौरा किया।

आज सुबह नुकशान का आंकलन कर। देर शाम को प्रभावितों को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के हाथों चेक दिया गया। इस आर्थिक सहयोग मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

लोगों को तत्काल मदद मिले यही हमारा उद्देश्य- हरीश कवासी

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि कल जैसे ही तूफान आया तो तत्काल मंत्री कवासी लखमा ने हमे निर्देश दिया कि जहां जहाँ लोगो का नुकशान हुआ है उनसे मिलकर तत्काल मदद दिलवाए। उसके बाद हमारे और प्रशासन के द्वारा प्रभावितों को तत्काल आर्थिक मदद दी गई यह मदद 24 घंटे के भीतर दी गई। हमारी सरकार का यही उदेश्य है की बिना परेशान किये तत्काल राहत दिलाए।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!