पीएम के सम्मान में पांच मिनट खड़े होने की अफवाह पर बोले नरेंद्र मोदी- कोरोना संकट में एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी उठा लो…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे एक अफवाह का सामने आकर सीधा खंडन किया है और कहा है कि जिन लोगों के मन में उनको लेकर इतना सम्मान है वो कोरोना संकट के दौरान एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी उठा लें।

असल में कोरोना वायरस से निपटने में लॉकडाउन जैसे कड़े कदमों की तारीफ करते हुए कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में पांच मिनट खड़े होने की मुहिम चला रहे थे जिस पर पीएम ने ट्वीटर पर ये जवाब दिया है।

पीएम मोदी ने ट्वीटर पर कहा है- “मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है। हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।”

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!