Breaking NewsCG breakingD-Bastar DivisionDistrict Dantewada

जगरगुंडा थाना अब दंतेवाड़ा ज़िला पुलिस के हवाले… 15 साल बाद सड़क मार्ग से एसपी पहुंचे…

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा।

अरण्यपुर-जगरगुंडा मार्ग जल्द खुलेगा : अभिषेक पल्लव

15 वर्षो बाद कोई पुलिस अधिकारी सड़क मार्ग से इनोवा में सवार होकर जगरगुंडा पहुँचा।दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आज इनोवा में सवार होकर अरण्यपुर घाट पार कर जगरगुंडा पहुँच वहाँ पर ड्यूटी में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया।विदित हो कि शासन ने जगरगुंडा थाने को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी दन्तेवाड़ा पुलिस के जिम्मे कर दी है।

उक्ताशय की जानकारी दंतेवाड़ा ज़िले के एसपी अभिषेक पल्लव ने पुलिस मीडिया वाट्सएप ग्रुप पर शेयर की। क़रीब 18 तस्वीरें और अंग्रेज़ी में लिखी यह इबारत jagargunda police station ka administrative evam operational control dantewada police ko mila, jald hi aranpur jagargunda road purn kiya jaega.
15 years baad innova, scorpio vehicles jagargunda pahunchi शेयर की।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक CRPF के अधिकारियों एवं DRG के जवानों के साथ धुर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा पहुँचे।गौरतलब हो कि माओवादियों के वर्चस्व वाला यह क्षेत्र पिछले 15 वर्षों से अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह कट गया था।कभी वनोपज का बहुत बड़ा व्यापार जगरगुंडा से संचालित होता था।मगर डेढ़ दशक से यह इलाका तमाम मुसीबतों का सामना कर रहा है।

जगरगुंडा तक राशन पहुचाने में प्रशाशन के पसीने छूट जाते थे।यदा कदा अधिकारी आकाश मार्ग से ही यहॉं पहुँच पाते थे।वर्षो पहले कांग्रेसी लीडर महेन्द्र कर्मा पूरे लावा लश्कर के साथ अरण्यपुर होते सड़क मार्ग से जगरगुंडा के लिये निकले थे।मगर नक्सलियों ने घाटी में लैंड माइन्स विस्फोट और उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग खोल महेन्द्र कर्मा के काफिले को वापस लौटने को मजबूर कर दिया था। तबसे कोई भी अधिकारी सड़क मार्ग से जाने का साहस जुटा नही पाया था।

अरण्यपुर-जगरगुंडा मार्ग जल्द होगा बहाल:माओवादियों द्वारा अरण्यपुर-जगरगुंडा मार्ग को जगह-जगह काटे जाने एवम लैंड माइन्स बिछाये जाने के कारण पिछले डेढ़ दशक से बंद पड़ा था,उसके जल्द बहाली के एस पी अभिषेक पल्लव ने दावा किया है।लगभग 100 करोड़ के लागत से इस मार्ग को पिछले 8 वर्षों से बनाया जा रहा है।

माओवादियों के तमाम विरोध के बावजूद यह सड़क जिला पुलिस एवं CRPF जवानों के सुरक्षा एवं कई जवानों के कुर्बानी के बाद अब लगभग बनकर तैयार है।इस सड़क के खुल जाने से जगरगुंडा के विकास का द्वार फिर से खुल जायेगा।वहीं दोरनापाल,चिंतलनार, कोंटा एवं तेलंगाना जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी हो जायेगी।इस मार्ग के चालू हो जाने से जगरगुंडा एवम आस पास के गांवों में स्वाथ्य, शिक्षा एवम पी डी एफ जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल हो जायेगी।

error: Content is protected !!