मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 48 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 52 मिनट पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 54 मिनट पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 9 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 9 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 10 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 10 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 10 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 10 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 10 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 10 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 10 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 10 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 11 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 11 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 11 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 11 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
छत्तीसगढ़

आपदा को अवसर में बदलकर पांच करोड़ की गड़बड़ी ! कोविड काल में की खरीदी, कबाड़ हो गये करोड़ों के चिकित्सकीय उपकरण…

डीएमएफ के दुरूपयोग का एक और मामला, कोविड 19 के नाम पर की मनमानी खरीदारी

कोटेशन से खरीदी कर फूंक डाले डीएमएफ के पांच करोड़

अभिषेक भदौरिया.दंतेवाड़ा।

आपदा को अवसर में बदलने का सबसे अच्छा तरीका दंतेवाड़ा स्वास्थ्य विभाग ने ढूंढ निकाला था। वर्ष 2021-22 में आपदा यानी कोविड 19 को अवसर में बदल करोड़ों की खरीदी कर डाली। कोविड को ध्यान में रखते ये खरीदी की जानी थी लेकिन प्रशासन ने यहां सिविल सर्जन को एजेंसी बनाकर पांच करोड़ से ज्यादा राशि के उपकरण खरीदे, जिनमें ज्यादतार उपकरण कोविड 19 से संबंधित ही नहीं है। ऐसे में इस खरीदी के पीछे मंशा स्पष्ट है। इधर इन सामानों की पेकिंग अब तक नहीं खुल सकी है और ये कबाड़ हो गये हैं। इनमें से अधिकांश सामान उपयोगहीन हो चुके हैं।

 गौरतलब है कि कोविड 19 के दूसरे लहर को देखते शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को खरीदी में कुछ छूट दी गयी थी। ये छूट केवल दवाओं के क्रय करने के लिये थी, लेकिन यहां आपदा को अवसर में बदलते प्रशासन ने अस्पताल के बेड, बेबी वार्मर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, गद्दे, कुर्सियां समेत अन्य सामग्रियां खरीदी, इन सामग्रियों को क्रय करने शासन ने कोई छूट नहीं दी थी, बावजूद इसके जिला प्रशासन ने ये खरीदी की। बताया जाता है कि इस खरीदी प्रक्रिया में भी जमकर गड़बड़ियां की गयी हैं। चहेते फर्म से खरीदारी करने न केवल नियमों को दरकिनार किया गया बल्कि एजेंसी का चयन भी गलत किया गया। तीन साल बाद भी ये सामग्री कार्टून में पैक रखी इससे स्पष्ट होता है कि कोविड से इन उपकरणों का कोई लेना देना नही था। 

सीएमएचओ नहीं सिविल सर्जन एजेंसी
खरीदी में गड़बड़ी का पहला संकेत एजेंसी चयन में मिलता है। जिले के अलग अलग जगहों पर अस्थायी कोविड सेंटर के लिये किये जा रहे खरीदी में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक को एजेंसी बनाया गया। जबकि सिविल सर्जन के अधीन एकमात्र जिला अस्पताल ही होता। नियमतः इस खरीदी के लिये सीएमएचओ यानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एजेंसी बनाया जाना था। खरीदी के दौरान डाॅ संजय बघेल सिविल सर्जन का पद संभाल रहे थे। सवाल ये है कि कोविड के दौरान ऐसी कौन सी आपात स्थिति निर्मित हुई कि सीएस को एजेंसी बनाकर उपकरण क्रय किये गये। इस खरीदी के लिये तात्कालीन कलेक्टर दीपक सोनी ने प्रशासकीय स्वीकृति दी थी। और इस खरीदी में करोड़ों की बंदरबांट को अंजाम दिया गया।

अस्पताल का सेटअप खरीदा डाला
डीएमएफ के पांच करोड़ रूपये से जिला प्रशासन ने अस्पताल का सेटअप ही खरीद डाला। जबकि इस राशि जीवन रक्षक दवाईयों के साथ ही अन्य अतिआवश्यक दवाईयां व सामग्री खरीदनी थी। लेकिन जीवन रक्षक दवाओं में प्रशासन ने गद्दे और कुर्सियों को भी शामिल कर लिया गया। इस अनाप शनाप खरीदी के पीछे प्रशासन की मंशा क्या थी, सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

कोटेशन में की खरीदी
डीएमएफ के पांच करोड़ रूपये फूंकने की इतनी जल्दबाजी थी कि इस खरीदी के लिये खरीदी प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया। नियमतः 20 लाख रूपये से ज्यादा की खरीदी के लिये दो बहुप्रसारित राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों में इसका विज्ञापन प्रकाशित कराना होता है लेकिन यहां कोटेशन से ही पांच करोड़ रूपये के उपकरण प्रशासन ने खरीद डाले और एक बड़ी गड़बड़ी को अंजाम दिया।

तीन संस्थाओं पर फूंके पांच करोड़
डीएमएफ के पांच करोड़ रूपये फूंकने के लिये तीन संस्थाओं का चयन किया गया। जिनमें कटेकल्याण ब्लाक के बेंगलूर पोटाकेबिन, गीदम ब्लाक के चेरपाल आश्रम, प्रीमेट्रिक कन्या छात्रावास कुआकोंडा शामिल है। कुआकोंडा और बेंगलूर के नाम पर 2 करोड़, 37 लाख, 80 हजार और चेरपाल के लिये 2 करोड़ 54 लाख रूपये खर्च किया गया। इन उपकरणों के खरीदी की आवश्यक्ता नहीं थी ये इससे सिद्ध होता है कि क्रय सामग्री आज भी आश्रमों में कबाड़ की तरह पड़ी हुई है।

अन्य जिलों में भी जांच की आवश्कता
इधर बताया जाता है कि दंतेवाड़ा के अलावा डीएमएफ वाले अन्य जिलों में इस तरह की गड़बड़ियां की गयी है। सुकमा और बीजापुर में भी करोड़ों के उपकरण क्रय किये गये। इन सामग्रियों का क्या हुआ, इस बारे में जानकारी नहीं है। दंतेवाड़ा के अलावा अन्य दो जिलो में भी जांच की आवश्यकता है।

डिटेल देखकर ही कुछ बता पाऊंगा – बसाक
इस संबंध में सीएमएचओ डाॅ डाॅ बसाक ने इस खरीदी से संबंधित फाईलें खंगालनी शुरू कर दी है। उन्होने यह भी बताया कि किस संस्था में कौन कौन से सामान रखे हुए है, इसकी सूची भी तैयार की जा रही है। आवश्यकतानुसार निकटतम केंद्रों में ये उपकरण भेजे जा सकते हैं।