इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।
प्रदेश केबिनेट मंत्री कवासी लखमा कोरोना के इस लड़ाई में फ्रंट फेस पर लड़ने वाले डॉक्टरों के लिए 200 पीपीई किट भेजने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा जगदलपुर के लिए 300 किट भेजा जा रहा है।
ताकि डॉक्टरों के लिए किट पहनकर कोरोना मरीजो को देखने मे आसानी होगी। इससे पहले मंत्री कवासी लखमा ने जनता के लिए दो बार सेनेटरेजर और मास्क भेजा था। मंत्री कवासी लखमा के इस प्रयास की हर कोई तारीफ कर रहा है।