नाबालिक युवती ने आग लगाकर की आत्म हत्या…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

जिला मुख्यालय के कुम्माहरास वार्ड क्रमांक 14 में एक 18 वर्षीय युवती ने सुबह करीब 7 बजे आग लगाकर घर पर आत्म हत्या कर ली। कारण अग्यात हैै।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना में जुटी है। परिजनों ने थाने में सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पुछताछ कर रही है। युवती वर्तमान में कक्षा 11वीं की छात्रा है।

घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने ही घर के रसोईघर में दरवाजा बंद कर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद परिजन जब तक दरवाजा खोल पाते तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।

सिटी कोतवाली प्रभारी एके नाग ने इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कुम्माहरास में एक युवती ने आत्म हत्या कर दी। जिसके बाद मर्ग कायम किया गया और जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला लग रहा है विवेचना जारी है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!