Breaking News

6 ज़िलों के एसपी बदले गए दंतेवाड़ा से अभिषेक जांजगीर भेजे गए…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव क़रीब साढ़े तीन साल के अपने कार्यकाल के बाद जांजगीर पदस्थ किए गए हैं। उनके स्थान पर कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी को दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है। नए साल में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले को लेकर अटकले काफी पहले से ही रहीं। अंतत: आज यह पहली सूची जारी हुई है। आज के तबादला सूची में राजनांदगांव के एसपी डी श्रवण को 6वीं वाहिनी सशस्त्र बल रायगढ़ भेजा गया है।

2012 बैच के आईपीएस अभिषेक पल्लव ने करीब 4 साल तक दंतेवाड़ा जिले में अपनी सेवाएं दी हैं। इसमें से करीब साढ़े तीन साल वे बतौर पुलिस कप्तान कार्यरत रहे। एम्स की कठिन परीक्षा में चयनित होकर एम्स के डाक्टर के तौर पर अपने कैरियर की शुरूआत के बाद पल्लव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करने के बाद बतौर आईपीएस कार्यरत हैं। दंतेवाड़ा मे उनका कार्यकाल लोनवर्राटू जैसे आत्मसमपर्ण कार्यक्रम के नाम पर उल्लेखनीय रहा है। करीब 450 माओवादियों की घर वापसी का रिकार्ड उनके नाम रहा।

IPS-Posting1-03-Jan-2022-18-36-09

प्रखर पांडे 6वीं वाहिनी रायगढ़ से मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर, संतोष सिंह एसपी कोरिया से एसपी राजनांदगांव, विवेक शुक्ला मुख्यमंत्री सुरक्षा से एसपी महासमुंद, दिव्यांग पटेल महासमुंद से कोंडागांव, कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी को दंतेवाड़ा, प्रशांत ठाकुर को जांजगीर चांपा से धमतरी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं धमतरी एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को कोरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

error: Content is protected !!