District Sukma

डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक संघ का  12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू …

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact

सुकमा, 12 दिसम्बर .  जिले में मंलवार से सभी नये एवं पुराने कर्मचारियों की अनिवार्य सहभागिता / भागीदारी को लेकर तोंगपाल में डाक विभाग के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार तक अपनी जायज मांगों को पहुँचाने के लिए मंगलवार से सब काम बंद, कलम बंद, टूल्स बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए कर्मचारी तोंगपाल डाकघर के समीप ही अपनी 9 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर डाकघर संघ यूनियन तोगपाल अध्यक्ष बुधराम कवासी, सचिव जागेश्वर ठाकुर, कोषाअध्यक्ष भागरथी नाग, मंगला सोढ़ी, मीडिया प्रभारी  मीना कुंजाम साथ ही डाकविभाग संघ के समस्त कर्मचारी अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया।
केन्द्र सरकार के जनविरोधी एवं मजदूर विरोधी तथा कारपोरेट परस्त एवं पूंजीपति परस्त नीतियों और कार्यवाहियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन संपूर्ण हड़ताल कामबंद, कलमबंद, टूल्स बंद कर के हड़ताल पर बैठे हैं इनकी प्रमुख मांगें :-
1. सभी ग्रामीण डाक सेवकों को सिविल सर्वेट का दर्जा दो। 8 घंटे की समय सीमा लागू करो।
2. कमलेश चन्द्र कमेटी द्वारा दिए गए (सभी ग्रामीण डाक सेवकों के) बचे हुए अनुशंसाओं को लागू करो। सेवाकाल में तीन पदोन्नति देना। 1.1.2016 से ही) तत्काल लागू करो।
3. रोके गए 18 माह के D.A. एरियर्स का त्काल भुगतान करो। न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फेक्टर में वृद्धि करो।
4. सभी फ्रंटलाईन वर्कर्स एवं GDS का समुचित बीमा कराया जाए।
5. ग्रामीण डाक सेवकों के लिए ग्रुप इंशुरेस की राशि 5 लाख तत्काल किया जाए।
6. ग्रेच्यूटी विभागीय कर्मचारी के अनुसार दिया जाय।
7. 8. सभी कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों को सार्वजनिक, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें। ग्रामीण डाक सेवकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करो।
9. सह आरोपी बनाकर निरीह और निर्दोष कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद करो। अनावश्यक चार्जशीट्स देना बंद करो। अनौचित्यपूर्ण दण्ड देना बंद करो। डाकघर के कर्मचारियों हेतु सभी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करो। जबर्दस्ती और अनौचित्यपूर्ण वसूली का आदेश देना बंद करो।

error: Content is protected !!