ElectionState News

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद गिनती प्रारंभ, आठ बजे के बाद शुरू होगा जीत—हार का ट्रेंड… देखिए LIVE

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आज मतगणना प्रारंभ हो गई है। सुबह आठ बजे के बाद जीत—हार का ट्रेंड दिखना शुरू हो जाएगा। हम सभी राज्यों के परिणाम यहां लाइव दिखाने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसे आज लगातार अपडेट भी किया जाएगा।

इसे दबाकर चारों राज्यों का एक साथ अपडेट लिया जा सकता है

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम अब से कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे। वोटों की गिनती कुछ घंटे बाद शुरू होने वाली है। इसे लेकर बूथ पर कर्मचारी और अधिकारियों के साथ ही पोलिंग एजेंट पहुंचने लगे हैं। अब कौन आगे है और कौन पीछे, बड़े चेहरों का क्या हाल है और किसकी हुई जीत? यहां उनके रुझान और नतीजे सबसे पहले मिलेंगे।

सुबह 8 बजे पहले डाक मत-पत्रों की गिनती होगी, फिर EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।

चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीय मिलाकर 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में 223 प्रत्याशियों में 198 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। वहीं दूसरे चरण में 958 उम्मीदवारों में 827 पुरुष और 130 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस बार 15 और कांग्रेस से 18 महिलाओं को टिकट दिए हैं।

पिछले चुनाव यानी 2018 में 132 महिला प्रत्याशी चुनाव में उतरी थीं, लेकिन इनमें से सिर्फ 13 को ही जीत मिली। भाजपा ने तब 14 महिलाओं को टिकट दिया, जिसमें सिर्फ 1 को जीत मिली, वहीं कांग्रेस की 13 में से 10 महिला प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंची थी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गिनती शुरू होगी। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

माना जा रहा है कि पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आ सकता है। दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि अगली सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।

मतगणना स्थल की तस्वीरें और विडियो

मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? मतगणना के साथ ही इस सवाल का जवाब अगले कुछ घंटों में मिल जाएगा। विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहला रुझान करीब 9 बजे आ सकता है। 12 बजे तक साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनने जा रही है।

इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। भाजपा ने जहां ‘एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी’ के स्लोगन के साथ चुनाव लड़ा, वहीं कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और महंगाई को मुद्दा बनाया।

रिजल्ट के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक करियर का फैसला भी आएगा। इस बार भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा सामने नहीं रखा है। कांग्रेस ने भी चेहरा घोषित नहीं किया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अघोषित तौर पर चेहरा माना जा रहा है।

भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस या भाजपा, तेलंगाना में इस बार किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आ जाएगा। राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को 70.66% वोटिंग हुई थी। यह 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2.76% कम है। तब 73.37% मतदान हुआ था।

वोटिंग खत्म होने के ठीक एक घंटे बाद यानी शाम 5:30 बजे 4 अन्य राज्यों के साथ तेलंगाना के भी एग्जिट पोल आए। इसमें 9 साल से सत्ता में टिके BRS सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव (KCR) की कुर्सी खिसकती नजर आ रही है। पोल के अनुमान में कांग्रेस बहुमत के करीब दिख रही है।

जून 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना नया राज्य बना था। इसी साल राज्य में विधानसभा का पहला चुनाव हुआ। इसमें तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाली पार्टी TRS (तेलंगाना राज्य समिति, जो अब भारत राष्ट्र समिति BRS हो गई है) को बहुमत मिला।

TRS को तब 63, कांग्रेस को 21, TDP को 15 और अन्य को 20 सीटें मिलीं। तेलंगाना की अलग मांग को लेकर आंदोलन करने वाले TRS के नेता के. चंद्रशेखर राव राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।

 

 

error: Content is protected !!