District Bastar (Jagdalpur)

बस्तर चुनाव का रुझान

Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर, 03 दिसम्बर। बस्तर के बारह विधानसभा सीटों की गिनती शुरू हो गई है, गिनती के प्रथम चरण में बारह विधानसभा क्षेत्रों आठ विधानसभा क्षेत्र. में भारतीय जनता पार्टी की रूझान बताया जा रहा है। वहीं मंत्री कवासी लखमा और बस्तर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पीछे चल रहे हैं।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के किरण देव पांच हजार वोट से आग चल रहे हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पांच सौ अठारह तथा बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल तीन सौ पन्द्रह वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कोंटा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के मनीष कुंजाम कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री कवासी लखमा से सत्रह सौ वोटों से आगे चल रहे हैं।
दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शहीद महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चैतराम अटामी से पच्चीस सौ मतों से पीछे चल रहे हंै।
बीजापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से पांच सौ मतों से आगे चल रहे हैं।
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदार कश्यप पच्चीस सौ मतों से आगे चल रहे हैं।
अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विक्रम उसेंडी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि से तेरह हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरे राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी अपने प्रतिद्वंद्वी से छः हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
कांकेर विधानसभा क्षेत्र. में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। तीसरे राउंड में कांगे्रस के शंकर घुरवा बारह हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से मंत्री मोहन मरकाम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री लता उसेंडी से तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।
केशकाल विधानसभा क्षेत्र से संतराम नेताम अपने प्रतिद्वंद्वी निलकंठ टेकाम से तीन हजार वोटों से आगे चल रहे है।

error: Content is protected !!