Movies

Movies

OTT पर रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की फिल्‍म ‘योद्धा’

मुंबई सिद्धार्थ मल्‍होत्रा स्‍टारर एक्‍शन फिल्‍म 'योद्धा' बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही बहुत कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसकी तारीफ जरूर हुई। सिनेमाघरों में 15 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने 53 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि इसका बजट 55 करोड़ रुपये है। खुशखबरी यह है कि ये फिल्‍म अब OTT पर आ गई है। जी हां, यानी अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं। पुष्‍कर ओझा और सागर आम्‍ब्रे के डायरेक्‍शन में बनी 'योद्धा' एक ऐसे सैन्‍य अध‍िकारी की कहानी है, जो हवा में एक

Read More
Movies

सलमान खान फायरिंग केस में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। इसी के संबंध में पुलिस ने शुक्रवार 26 अप्रैल को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनमोल बिश्नोई हाल ही में पुर्तगाल में देखा गया है। उनके फेसबुक पोस्ट का आईपी एड्रेस, जिसमें उन्होंने गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी, केन्या का पाया गया। अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई

Read More
Movies

बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन आयुष शर्मा की ‘रुसलान’ का बहुत बुरा हाल

मुंबई सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्‍म 'रुसलान' पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर ढेर हो गई है। पहले से सुस्‍त पड़ी टिकट ख‍िड़कियों पर यह फिल्‍म कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। हालत इतनी बुरी है कि शुक्रवार को पहले दिन फिल्‍म के शोज में औसतन 100 में से 96 सीटें खाली नजर आईं। दूसरी ओर, आकाश प्रताप सिंह स्‍टारर 'मैं लड़ेगा' ओपनिंग डे पर चारों खाने चित हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि दोनों फिल्‍में लोकसभा चुनाव 2024, बढ़ती गर्मी और आईपीएल टूर्नामेंट की

Read More
Movies

लंदन में अक्षय के बेटे आरव के साथ पार्टी करती आई नजर नीसा देवगन

मुंबई बॉलीवुड के कई स्टार किड्स की आपस में अच्छी बनती हैं। कई स्टार किड्स की दोस्ती के बारे में हम लंबे समय से जानते हैं, लेकिन कुछ की फ्रेंडशिप के बारे में लोगों को पता ही नहीं। ऐसी ही दोस्ती अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन और अक्षय कुमार के बेटे आरव के बीच है। दोनों लंदन में हाल ही में पार्टी करते दिख रहे हैं और इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अब खूब सुर्खियां बटोर रही है। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा अक्सर

Read More
Movies

अबराम अनन्या पांडे का बैग उठाकर चल रहे हैं जो यूजर्स को पसंद नहीं आया

मुंबई सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं और खूब बातें सुनने को मिल रही हैं। दरअसल वीडियो में अनन्या पांडे, शाहरुख खान के बेटे अबराम के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एयरपोर्ट पर हैं। यूजर्स को लगा कि अबराम, अनन्या का भारी हैंडबैग लेकर चल रहे हैं। एक्ट्रेस ने बच्चे से बैग उठवाया है। वीडियो में अबराम हैंडबैग को दोनों हाथों से पकड़े बार-बार ऊपर खींच रहे हैं। जबकि अनन्या पांडे एक हाथ

Read More
Movies

मशहूर एक्ट्रेस जोहरा सहगल की 112वीं बर्थ एनिवर्सरी आज

मुंबई हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 112वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे किस्से बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही कम लोग जानते होंगे। उत्तर प्रदेश के नवाबी खानदान की बेटी जोहरा सहगल ने फिल्मी दुनिया के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान के विभाजन और उसके बाद के डरावने दंगों के दौर को करीब से देखा था। यहां तक कि जब उन्होंने खुद से 8 साल छोटे लड़के से शादी की थी, तो खूब बवाल मच गया था। पर जोहरा सहगल ने

Read More
Movies

अल्लू अर्जुन ने 30% बढ़ाई फीस, 150 करोड़ की मोटी रकम करेंगे चार्ज

मुंबई अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म सुकुमार की 'पुष्पा 2: द रूल' ने शुरुआत से ही लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में खबर आई कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1200 करोड़ की कमाई कर डाली है। अब खबर है कि एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी अपनी फीस में भारी इजाफा कर लिया है और 30% चार्ज बढ़ा दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आमतौर पर जहां एक्टर अपनी फिल्म के लिए अब तक 100 करोड़ चार्ज करते थे,

Read More
Movies

रवि किशन की बेटी होने का दावा कर रही श‍िनोवा की अर्जी

मुंबई भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने शिनोवा नाम की उस महिला की एक्टर का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग खारिज कर दी है, जो खुद को उनकी बेटी बता रही थी। 25 वर्षीय शिनोवा शुक्ला ने खुद को रवि किशन की बेटी बताया था और साथ एक्टर के डीएनए टेस्ट की मांग की थी। पर कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया है। शिनोवा, अपर्णा ठाकुर की बेटी हैं और दावा किया था कि

Read More
Movies

फरदीन खान ‘हीरामंडी’ ट्रेलर लॉन्च में हुए इमोशनल

मुंबई फरदीन खान करीब 12 साल बाद संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में वह लीड किरदारों में से एक वली मोहम्मद का रोल निभा रहे हैं। 'हीरामंडी' के ट्रेलर में फरदीन खान की खूब तारीफ हुई, और फैंस भी काफी क्रेजी हैं। फरदीन भी संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर के साथ काम करके बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन भंसाली ने कभी फरदीन खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। यह 2000 के आसपास की बात है,

Read More
Movies

इलायची के विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन के साथ इस बार दिखेंगे टाइगर श्रॉफ

मुंबई शाहरुख खान और अजय देवगन विमल इलायची के नए विज्ञापन के लिए फिर से एकसाथ आए हैं और इस बार उन्हें टाइगर श्रॉफ ने ज्वॉइन किया है। साफ है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' के एक्टर ने अपने को-एक्टर अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है, क्योंकि इससे पहले शाहरुख, अजय और अक्षय की तिकड़ी नजर आई थी। इस बार एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की भी एंट्री हुई है। नए एड का प्रीमियर शुक्रवार रात को IPL मैच के दौरान हुआ। अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More
error: Content is protected !!