रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 54 मिनट पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 1 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 2 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 2 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 2 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 3 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 3 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 3 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 4 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 5 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 5 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 16 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
मनोरंजन

बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन आयुष शर्मा की ‘रुसलान’ का बहुत बुरा हाल

मुंबई

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्‍म 'रुसलान' पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर ढेर हो गई है। पहले से सुस्‍त पड़ी टिकट ख‍िड़कियों पर यह फिल्‍म कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। हालत इतनी बुरी है कि शुक्रवार को पहले दिन फिल्‍म के शोज में औसतन 100 में से 96 सीटें खाली नजर आईं। दूसरी ओर, आकाश प्रताप सिंह स्‍टारर 'मैं लड़ेगा' ओपनिंग डे पर चारों खाने चित हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि दोनों फिल्‍में लोकसभा चुनाव 2024, बढ़ती गर्मी और आईपीएल टूर्नामेंट की भेंट चढ़ गई हैं।

बीते करीब एक महीने से भारतीय बॉक्‍स ऑफिस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ईद जैसे बड़े मौके पर पहले जहां फिल्‍में बंपर कमाई करती थीं, इस बार 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' जैसी फिल्‍में बुरी तर‍ह पिट गईं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'दो और दो प्‍यार' के साथ ही 'लव सेक्‍स और धोखा 2' पहले ही डिजास्‍टर साबित हो चुकी हैं। दर्शकों की कमी के कारण जहां कई सिनेमाघरों में शोज कैसिंल हो रहे हैं, वहीं कई सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स को चुनाव खत्‍म होने तक बंद भी कर दिया गया है।

'रुसलान' ने पहले दिन कमाए सिर्फ 60 लाख रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, करण ललित बुटानी के डायरेक्‍शन में बनी एक्‍शन-थ्र‍िलर 'रुसलान' ने पहले दिन शुक्रवार को महज 60 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। आयुष शर्मा, जगपति बाबू, सुश्री श्रेया मिश्रा स्‍टारर इस फिल्‍म का खूब जोर-शोर से प्रचार किया गया था। लेकिन थ‍िएटर्स में छाई मंदी पर इसका कोई असर नहीं हुआ है।

आयुष शर्मा की लगातार तीनों फिल्‍में फ्लॉप
'रुसलान' का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लेकिन जैसे हालात हैं, यह फिल्‍म लाइफटाइम 5-7 करोड़ रुपये से अध‍िक कमाई करती नहीं दिख रही है। आयुष शर्मा के करियर की यह तीसरी फिल्‍म है। उनकी डेब्‍यू फिल्‍म 'लवयात्री' जहां फ्लॉप रही थी, वहीं सलमान खान के कैमियो के बावजूद 2021 में रिलीज 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' भी औसत से नीचे ही रही थी। अब 'रुसलान' के तौर पर यह आयुष के करियर की लगातार तीसरी फ्लॉप फिल्‍म है। जाहिर है, आगे उन्‍हें टिकने के लिए बहुत फूंक-फूंककर कदम रखना होगा।

'मैं लड़ेगा' ने ओपनिंग डे पर कमाए 4 लाख रुपये
दूसरी ओर, गौरव राणा के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं लड़ेगा' बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन 5 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई। इस फिल्‍म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 4 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। आकाश प्रताप सिंह स्‍टारर इस फिल्‍म की कहानी और एक्‍टर के परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। लेकिन साफ है कि इसका कोई असर कमाई पर होता नहीं दिख रहा है।