रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 54 मिनट पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 1 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 1 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 1 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 1 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 2 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 2 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 2 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 3 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 3 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 4 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 4 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 15 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 15 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की
मनोरंजन

फरदीन खान ‘हीरामंडी’ ट्रेलर लॉन्च में हुए इमोशनल

मुंबई

फरदीन खान करीब 12 साल बाद संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में वह लीड किरदारों में से एक वली मोहम्मद का रोल निभा रहे हैं। 'हीरामंडी' के ट्रेलर में फरदीन खान की खूब तारीफ हुई, और फैंस भी काफी क्रेजी हैं। फरदीन भी संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर के साथ काम करके बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन भंसाली ने कभी फरदीन खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। यह 2000 के आसपास की बात है, जिसका किस्सा फरदीन खान ने सुनाया है।

Fardeen Khan ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह 2000s Sanjay Leela Bhansali से काम मांगने गए थे, तो डायरेक्टर ने इनकार कर दिया था और कहा था कि एक्टर में पैशन की कमी है। लेकिन जब फरदीन को यह बताया गया कि साल 2005 में 'ब्लैक' में उनके लिए संजय लीला भंसाली ने एक छोटा सा रोल लिखा था, तो एक्टर हैरान थे। हालांकि, किसी वजह से बात नहीं बन पाई थी।

फरदीन खान को संजय लीला भंसाली ने यह कहकर किया था रिजेक्ट
फरदीन खान ने इस बारे में कहा, 'यह तो मेरे लिए न्यूज है। पता नहीं, मैं इस पर क्या बोलूं। चलिए आपको एक स्टोरी बताता हूं, जो मैंने संजय सर को तब याद दिलाई, जब हाल ही वली मोहम्मद के किरदार के लिए मिलने गया। मैं 2000s की शुरुआत में उनके ऑफिस गया था। मैं उनके साथ काम करना चाहता था और इसी तलाश में वहां गया था। वह (संजय लीला भंसाली) मुझसे मिले और हमने बैठकर करीब 10-15 मिनट तक बात की। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि फरदीन मुझे नहीं लगता कि हम साथ काम कर सकते हैं क्योंकि मुझे तुम्हारी आंखों में फायर नजर नहीं आता।'

फरदीन को लगा था बहुत बुरा
फरदीन खान ने आगे बताया, 'उस समय निश्चित रूप से यह बहुत क्रूरता भरा लगा था, और इस बार मैंने उनसे कहा कि भले ही वह उस समय क्रूर लगा हो, पर मैं यही सुनना चाहता था। बल्कि मुझे सुनने की जरूरत थी। मैंने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने मुझे 'ब्लैक' में कास्ट करने की इच्छा के बारे में कभी नहीं बताया। मैं यह पहली बार सुन रहा हूं। लेकिन उनके जैसे मास्टर के साथ काम करने का मौका मिला, इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। यह सीखने का एक अद्भुत अनुभव रहा है।'

'हीरामंडी' में फरदीन को ऐसे मिला रोल
एक अन्य इंटरव्यू में फरदीन खान ने बताया कि 'हीरामंडी' में उन्हें बिना किसी ऑडिशन के रोल मिला। फरदीन ने बताया कि वह एक इवेंट में हिस्सा लेने गए थे, जहां कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन की नजर उन पर पड़ी और सोचा कि यह वली के किरदार के लिए एकदम फिट हैं। फिर उन्होंने एक्टर से संजय लीला भंसाली और उनकी टीम से मिलने को कहा। फरदीन खान जब संजय लीला भंसाली से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने एक्टर को एक नजर देखा क्योंकि पहले भी मिल चुके थे। और फिर चले गए। बाद में फरदीन खान का लुक टेस्ट किया गया और रोल मिल गया। 'हीरामंडी' 1 मई को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और रिचा चड्ढा भी हैं।