बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 45 मिनट पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 1 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 1 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 1 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 1 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 2 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 2 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 3 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 3 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 3 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 3 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 3 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 4 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 4 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 4 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 4 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
व्यापार

ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर, व्यवसाय आईटी समाधान के लिए बीएमडब्ल्यू समूह और टाटा टेक्नोलॉजीज लाएगी संयुक्त उद्यम

ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर, व्यवसाय आईटी समाधान के लिए बीएमडब्ल्यू समूह और टाटा टेक्नोलॉजीज लाएगी संयुक्त उद्यम

ऑडी इंडिया की वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी

जनवरी-मार्च में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 40 प्रतिशत घटकर 99.5 करोड़ डॉलर रहा: रिपोर्ट

नई दिल्ली
 जर्मनी का मोटर वाहन विनिर्माता बीएमडब्ल्यू समूह और वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग व डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज भारत में ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और आईटी विकास केंद्र स्थापित करने के लिए एक संयुक्त उद्यम लाएगी।

कंपनियों के संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों ने पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई में ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और आईटी विकास केंद्र स्थापित करने के मकसद से संयुक्त उद्यम (जेवी) बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मुख्य विकास एवं संचालन गतिविधियों को बेंगलुरु और पुणे में अंजाम दिया जाएगा। चेन्नई में, व्यवसाय आईटी समाधानों पर ध्यान दिया जाएगा।

टाटा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) वॉरेन हैरिस ने कहा, ‘‘बीएमडब्ल्यू समूह के साथ हमारा सहयोग दुनिया भर के ग्राहकों को ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर व डिजिटल इंजीनियरिंग में शीर्ष स्तरीय समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।''

बीएमडब्ल्यू समूह के सॉफ्टवेयर एवं ई/ई आर्किटेक्चर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ ग्रोट ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ सहयोग से सॉफ्टवेयर-आधारित वाहन के क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू की प्रगति में तेजी आएगी।

जनवरी-मार्च में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 40 प्रतिशत घटकर 99.5 करोड़ डॉलर रहा: रिपोर्ट

नई दिल्ली
 कार्यालय, आवासीय और भंडारण परिसंपत्तियों में धन का प्रवाह कम होने के कारण जनवरी-मार्च में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश सालाना आधार पर 40 प्रतिशत घटकर 99.51 करोड़ अमेरिकी डॉलर रह गया।

कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले की अवधि में संस्थागत निवेश 165.83 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

रियल एस्टेट सलाहकार ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि विदेशी कोषों ने 55 प्रतिशत, जबकि घरेलू निवेशकों ने 45 प्रतिशत का योगदान दिया।

आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी-मार्च में कार्यालय में संस्थागत निवेश 38 प्रतिशत गिरकर 56.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा जो पिछले साल 90.76 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

आवासीय क्षेत्र में निवेश में 72 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। यह 36.11 करोड़ अमेरिकी डॉलर से घटकर 10.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

औद्योगिक व भंडारण संपत्तियों में धन का प्रवाह 21.63 करोड़ अमेरिकी डॉलर से 18 प्रतिशत घटकर 17.77 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

कोलियर्स इंडिया में कैपिटल मार्केट्स एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक पीयूष गुप्ता ने कहा कि भारतीय रियल एस्टेट में घरेलू निवेशक तेजी से अपनी पकड़ बना रहे हैं। घरेलू संस्थागत निवेश में, कार्यालय और आवासीय परिसंपत्तियों का हिस्सा करीब 66 प्रतिशत है, जो भारत के वृद्धि रुझानों के साथ तालमेल बैठाने के रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है… ''

कोलियर्स इंडिया के वरिष्ठ निदेशक एवं अनुसंधान प्रमुख ने कहा कि 2024 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में विदेशी प्रवाह में एशिया प्रशांत क्षेत्र का योगदान 82 प्रतिशत से अधिक रहा।

 

ऑडी इंडिया की वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली
 लक्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया की वित्त वर्ष 2023-24 की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,027 इकाई रही।

जर्मनी वाहन विनिर्माता की वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री 5,275 इकाई रही थी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने विविध खंड के दम पर वित्त वर्ष 2023-24 में 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की। हमारे उत्पाद खंड में मजबूत मांग बनी हुई है और हम आपूर्ति चुनौतियों से पार पाने के लिए तैयार हैं।''

वाहन विनिर्माता ने जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू बाजार में 1,046 इकाइयों की खुदरा बिक्री की। पिछले साल समान अवधि में उसने 1,950 वाहन बेचे थे।

 

 

सोभा लिमिटेड को आयकर विभाग ने भेजे 46 करोड़ रुपये के कर मांग नोटिस

नई दिल्ली
 रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड को आयकर विभाग से करीब 46 करोड़ रुपये के कर मांग नोटिस मिले हैं। नोटिस बेंगलुरु में सेंट्रल सर्कल-1(4) के आयकर उपायुक्त ने जारी किए हैं।नोटिस वित्त वर्ष 2016-17 और 2022-23 के आकलन से संबंधित हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को  दी जानकारी में बताया, ‘‘कंपनी को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 156 के तहत वित्त वर्ष 2016-17 और 2022-23 से संबंधित क्रमश 13.12 करोड़ रुपये और 32.68 करोड़ रुपये के कर मांग नोटिस मिले हैं।''

सोभा लिमिटेड ने कहा कि वह निर्धारित समय सीमा में उक्त आदेशों के खिलाफ आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर करने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी के संचालन और अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा।

बेंगलुरु स्थित सोभा लिमिटेड देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।