गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 7 मिनट पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 20 मिनट पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 24 मिनट पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 1 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 1 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 1 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो 1 घंटे पहले खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार 1 घंटे पहले कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव 2 घंटे पहले Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान 2 घंटे पहले सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 2 घंटे पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 2 घंटे पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 2 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 2 घंटे पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 2 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 2 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर जारी

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर जारी

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'टाइगर' की रिलीज डेट आई सामने

बोनी कपूर बनायेंगे सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड का सीक्वल

मुंबई
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर आधारित है। अजय देवगन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर उस संघर्ष की कहानी दिखाता है, जो भारतीय फुटबॉलर को अपने शुरुआती दिनों में झेलना पड़ा था। 'मैदान' के ट्रेलर में अजय देवगन की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है।

फिल्म 'मैदान' में कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी है। फुटबॉल के खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते ही बनता है। 'मैदान' की कहानी बताती है कि कैसे रहीम ने भारतीय फुटबॉल टीम बनाई और उन्हें अपने आसपास के लोगों से किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला की निर्मित, मैदान की कहानी को सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे गए हैं। संगीत एआर रहमान का है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला का है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, गजराज राव, प्रियामणि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म ईद 2024 यानी 10 अप्रैल 2024 को रिलीज हो रही है और यह फिल्म दुनियाभर के आईमैक्स थिएटर्स में भी रिलीज होने वाली है।

 

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'टाइगर' की रिलीज डेट आई सामने

मुंबई,
 प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री हैं। प्रियंका और दीपिका ने एक्टिंग और कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। प्रियंका ने हाल ही में ओटीटी पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'टाइगर' की घोषणा की है। फिल्म 'टाइगर' 22 अप्रैल को अर्थ डे पर रिलीज होगी। लेकिन ये अनाउंसमेंट करते वक्त प्रियंका ने दीपिका को लेकर एक बड़ी गलती कर दी।

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की 'टाइगर' भारत में जंगल और बाघों के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका ने अंबा नाम की बाघिन की आवाज दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी भी दी है। लेकिन फिल्म की घोषणा करते वक्त प्रियंका से एक बड़ी गलती हो गई। इसे दीपिका पादुकोण को टैग किया गया था। इससे फैंस के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। फैंस सोच रहे थे कि क्या इस फिल्म में दीपिका भी हैं।

प्रियंका की इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट किए। प्रशंसकों ने इस तरह की टिप्पणी की, क्या दीपिका इस प्रोजेक्ट में हैं?, दीपिका को टैग क्यों किया गया है?, क्या दीपिका इसमें हैं? प्रियंका ने उन्हें टैग किया है। इसके बाद प्रियंका ने कैप्शन एडिट करके अपनी गलती सुधारी।

प्रियंका की फिल्म 'टाइगर' 22 अप्रैल को अर्थ डे पर रिलीज होगी। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग पिछले 8 सालों से हो रही है। भारत के जंगलों में भ्रमण, जहां छोटे-बड़े जीव-जंतुओं की बड़ी संख्या है, कई विशाल जानवर भी हैं। इस बीच अंबा नाम की बाघिन अपने बच्चों की देखभाल कर रही है। मां-बेटे के इस रिश्ते और अंबा के परिवार की कहानी का खुलासा किया जाएगा।

 

बोनी कपूर बनायेंगे सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड का सीक्वल

मुंबई,
 बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म वांटेड का सीक्वल बना सकते हैं। बोनी कपूर ने वर्ष 2009 में सलमान खान को लेकर फिल्म वांटेड बनायी थी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म वांटेड सुपरहिट साबित हुयी थी। बोनी कपूर अब वांटेड का सीक्वल बनाना चाहते हैं। बोनी कपूर ने बताया ,मैंने सलमान से वॉन्टेड 2 के लिए बात की है। मुझे नहीं पता कि यह कब बनेगा, लेकिन सलमान ने मुझसे वादा किया है कि जब भी मैं फैसला लूंगा, जब भी मुझे सही स्क्रिप्ट मिलेगी, वह ऐसा करेंगे। हमारी आखिरी बातचीत तब हुई थी, जब मैं नो एंट्री 2 की कास्ट के बारे में उन्हें बताने गया था। सलमान ने वॉन्टेड 2 के लिये हामी भरी है। वह जल्द ही सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे।