रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 मिनट पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 5 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 52 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 53 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 54 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 55 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 57 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 58 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 2 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल
Breaking News

कोरोना लॉक डाउन 4.0 : क्वारेन्टीन नियमों का कड़ाई से पालन कराने कलेक्टरों को निर्देश… शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी सभी दुकानें… भूमिपूजन, शिलान्यास, उद्घाटन, सामाजिक समारोह एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों का नहीं होगा आयोजन…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

अपर मुख्य सचिव गृह ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली कलेक्टरों, कमिश्नरों, आईजी, एसपी एवं सीएमएचओ की बैठक

कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप क्वारेन्टीन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज चिप्स कार्यालय से प्रदेश के सभी कलेक्टरों, संभागीय कमिश्नरों, पुलिस महानिरीक्षकों, नगर निगमों के कमिश्नरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 4-0 लाॅकडाउन के तहत जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी।

श्री साहू ने दूसरे राज्यों से ट्रेन से छत्तीसगढ़ आने वाले श्रमिकों के अलावा सीमावर्ती जिलों राजनांदगांव, कवर्धा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं कोरिया की सीमा पर श्रमिकों को प्रशासन तथा स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से भोजन, पानी, चप्पल-जूता आदि की सहायता और उन्हें क्वारेन्टाइन सेंटर तक पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों को जो अपने वाहन से आ रहे हैं उनका नाम, पता एवं रूट की जानकारी लेकर उन्हें बिना उतारे गंतव्य तक जाने देने के निर्देश दिए।

प्रवासी श्रमिकों को राज्य की एक सीमा से दूसरे सीमा तक पहुंचाने के लिए बसों-ट्रकों की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्रमिकों के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले अन्य लोगों की जानकारी अनिवार्य रूप से ‘एप-रजिस्ट्रेशन’ करने के बाद ही एण्ट्री कराने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने क्वारेन्टाइन सेंटरों में रह रहे लोगों की नियमित रूप से निगरानी करने और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए साबुन, सेनेटाईजर, मास्क का उपयोग तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए।

इस कार्य के लिए डाॅक्टर एवं पुलिस के अलावा कृषि, लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्वारेन्टाइन सेंटर में रह रहे लोगों को किसी भी कार्य के लिए घर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कोरोना नियंत्रण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम को और अधिक मजबूत बनाने, अधिकारी-कर्मचारी की 24 घंटे ड्यूटी लगाने तथा रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, हैदराबाद एवं मध्यप्रदेश से आए श्रमिकों को अलग-अलग क्वारेन्टाइन सेंटरों में रखने, उनका रेण्डम टेस्टिंग कराने, गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में क्वारेन्टाइन सेंटर के लिए विभिन्न शासकीय भवनों का उपयोग करें, लेकिन पंचायत भवन को क्वारेन्टाइन सेंटर ना बनाए ताकि वहां शासकीय कार्यों का संचालन हो सके। यदि किसी पंचायत क्षेत्र में मजदूरों की संख्या अधिक हो तो वहां हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का उपयोग कर सकते हैं।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में श्री साहू ने कलेक्टरों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, वाहनों में अधिक लोगों की सवारी नहीं करने, लोक परिवहनों-बस-टेक्सी-आॅटो-रिक्शा का संचालन नहीं कराने तथा सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय खुलेंगे, रजिस्ट्री कार्यालयों में फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं न्यायालयीन कार्य सिर्फ दो घंटे संचालित हो, जिसमें सीमित प्रकरणों पर ही विचार किया जाए। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्रम सोनमणि बोरा, सचिव परिवहन डाॅ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *