State News

माई जी की धरा से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा… तैयारी में जुटे पूर्व मंत्री कश्यप और गागड़ा…

Getting your Trinity Audio player ready...


इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा।

भाजपा 12 सितंबर से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। जिसकी आगाज 12 सितंबर को मां दंतेश्वरी की धरा दन्तेवाड़ा से होनी है। भजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा लगातार कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों की बैठकें ले रहे हैं।

आगामी दिनों में भाजपा के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं के दन्तेवाड़ा आगमन होना है। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा की जानी है, इस वजह से भी यह कार्यक्रम भाजपा के लिए अहम कार्यक्रम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को टाइम लाइन अनुसार सूचीबद्ध किया जा रहा है। वहीं प्रमुख पदाधिकारियों को कार्यकर्मो के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पूर्व मंत्री दंतेवाड़ा में रहकर ही कार्यकर्ताओं एवं प्रभारियों से लगातार समीक्षा कर अपडेट ले रहे हैं। ज्ञात हो की भाजपा अपने अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद से ही उन्हीं की धरा दंतेवाड़ा से करती आई है।

error: Content is protected !!