District Beejapur

बीजापुर : रिश्तेदरों ने घर में घुसकर गोपनीय सैनिक की हत्या की… आरोपी फरार…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट डेेस्क

बीजापुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते गोपनीय सैनिक की हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोपनीय सैनिक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गोपनीय सैनिक लक्ष्मण पोट्टम जिला मुख्यालय में जिला अस्पताल के नजदीक एक किराए के मकान में रहता था। देर रात उसके 2 रिश्तेदार लक्ष्मण के घर पहुंच गए। उसे उठाया और फिर घर के अंदर घुसकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। आसपास रहने वाले लोग जब सुबह लक्ष्मण के घर पहुंचे, तो देखा कि उसकी हत्या हो गई है। लोगों ने इसकी जानकारी सिटी कोतवाली थाने में दी।

दो आरोपियों की पहचान, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण अपने घर में अकेला ही रहता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया है। बीजापुर SP ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या हुई है। हत्या में शामिल परिवार के दो लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!