District Beejapur

नगर पंचायत भैरमगढ़ में कांग्रेस की एकतरफा जीत.. 15 में से 12 वार्डों में कब्जा…

इंपेक्ट डेस्क.

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के 15 निकायों में वोटों की गिनती जारी है। भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज कर ली है।  कांग्रेस ने 15 वार्डों में 12 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी ने 3 वार्ड में ही जीत हासिल की है।

वहीं कांकेर के नरहरपुर नगर पंचायत में कांग्रेस 10 वार्ड में आगे चल रही है।

बीरगांव-  BJP प्रत्याशियों ने मत पेटी खुलने का आरोप लगाया है। वार्ड क्रमांक 11 का मत पेटी खुलने का आरोप लगाया है। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर की माने तो मत पेटी खुला नहीं, स्क्रू ढीला था। बीरगांव के कांग्रेस प्रत्याशियों ने कहा..बीरगांव में भाजपा की हार हो रही है.इसलिए भाजपा प्रत्याशी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

रिसाली-
नगर निगम मतगणना व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी। कलेक्टर के उपस्थित में स्ट्रांग रूम खोला गया। मतपेटियां कमरो में ले जाया जा रहा है।

error: Content is protected !!