State News

बस्तर अंचल को मिलेंगे दो और एमबीबीएस डॉक्टर… उपायुक्त डॉ आनंद सिंह और डॉ गीता सिंह के पुत्रों ने हासिल की एमबीबीएस की डिग्री…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा में पदस्थ उपायुक्त डॉ आनंद सिंह और डॉ गीता सिंह के पुत्र अभिनव हर्ष सिंह और अभिलाष यश सिंह ने विषम परिस्थितियों में अध्ययन करते हुए बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी की डिग्री प्राप्त की है।

फिलिपींस में दवाओ शहर में आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह में उन्हें डॉक्टर ऑफ मेडिसिन, अमेरिकन एजुकेशन सिस्टम (एमबीबीएस) की डिग्री प्रदान की गई। उन्होंने फिलिपींस के दवाओ मेडिकल स्कूल ऑफ फाउंडेशन में अध्ययन करते हुए लगन और निष्ठा से कड़ी मेहनत की और एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने में सफलता हासिल की।

विशेष चाइल्ड अपनी बहन अपराजिता (सिम्मी) को देखते हुए उन्होंने इस तरह के विशेष बच्चो के इलाज के लिए डॉक्टर बनने का सपना देखा और बचपन में ही डॉक्टर बनने का संकल्प लिया जिससे की इस तरह के विशेष बच्चो का वो इलाज कर सके। और अपनी बहन के प्रति आदर सम्मान वक्त कर सके।

उन्होंने भविष्य में विशेष बच्चो का निशुल्क इलाज करने का संकल्प लिया है। डॉ अभिनव हर्ष सिंह और डॉ अभिलाष यश सिंह ने विपरीत परिस्थितियो में भी हिम्मत नही हारी और अपनी काबिलियत से यह मुकाम हासिल किया। और अपने माता पिता का सर गर्व से ऊंचा कर दिया।

बस्तर अंचल के लिए यह गौरव और हर्ष की बात है कि अंचल के दो होनहार छात्रों ने अन्य देश फिलिपींस में अध्ययन करते हुए एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है उनकी सफलता पर माता-पिता, शुभचिंतकों, मित्रों, परिवारजनों व स्टाफ के समस्त लोगो ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

गौरतलब है कि डॉ आनंद सिंह और डॉ गीता सिंह अपने मूल कार्यों के साथ साथ शिक्षा व समाज सेवा के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। साथ ही सिंह दंपत्ति छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वाधिक पढ़े लिखे व डिग्री प्राप्त दंपत्तियो में शामिल हैं। अपने माता-पिता से प्रेरित होकर उनके पदचिन्हों पर चलते हुए डॉ अभिनव हर्ष सिंह और डॉ अभिलाष यश सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।

error: Content is protected !!