Breaking News

कोरोना के बाद एक और खतरे की घंटी, इस साल 16 से ज्यादा खतरनाक समुद्री तूफानों की भविष्यवाणी, जानें उनके नाम


न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

इस साल के शुरुआत में ही खतरनाक कोरोना वायरस के दस्तक ने पूरी दुनिया को आतंकित कर रखा है। मगर कोरोना वायरस के बाद भी खतरे के बादल मंडराएंगे। कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानियों ने इस साल दुनियाभर में 16 से ज्यादा समुद्री तूफान आने का पूर्वानुमान लगाया है। इनमें आठ हेरिकन भी शामिल हैं। इन आठ में चार तूफान बेहद खतरनाक और शक्तिशाली होंगे।

विशेषज्ञों ने कहा, हमें इस साल फिर से बड़ी गतिविधियां होने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानी फिल क्लॉटजबेक ने कहा, हमारा अनुमान है कि 2020 में अटलांटिक बेसिन हरिकेन मौसम की गतिविधि सामान्य से उपर होगी। जिन हरिकेन तूफान की श्रेणी 3 से 5 होगी, वो बड़े तूफान बन जाएंगे। इनमें 111 मील प्रति घंटे और इससे अधिक गति की तेज हवाएं चलेंगी। अनुमान है कि ये तूफान 1 जून से 30 नवंबर के हरिकेन मौसम के दौरान आएंगे।

भूस्खलन होने के संकेत भी मिले: लॉटजबेक ने कहा, इन बड़े तूफानों से भूस्खलन होने के संकेत भी मिले हैं। उनके मुताबिक, इस साल कम-से-कम एक बड़े तूफान से अमेरिका के तटों के पास 69 फीसदी भूस्खलन होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वानुमान में सटीक रूप से यह अनुमान नहीं लग पाया है कि तूफान कहां पर हमला कर सकते हैं और किसी स्थान पर भू-स्खलन की संभावना कम है। क्लॉटजबेक और अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि अटलांटिक बेसिन में प्रतिवर्ष औसतन 12 उष्णकटिबंधीय *तूफान होते हैं, जिनमें से छह *हरिकेन होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!