गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 7 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 7 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 7 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 7 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 7 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 7 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 7 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 8 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 22 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 22 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 22 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 22 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 22 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 22 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 22 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 23 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 29 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 37 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 37 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 37 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द
छत्तीसगढ़

पांचवीं और आठवीं की फिर से हो सकती बोर्ड परीक्षा, मंत्री बोले- बच्चे परीक्षा देकर ही होंगे उत्तीर्ण

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में नए सत्र से पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा एक बार फिर बोर्ड परीक्षा हो सकती है। दरअसल, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पहली से आठवीं तक के स्कूली बच्चे भी परीक्षा देकर ही उत्तीर्ण होंगे। अब लोक शिक्षण संचालनालय भी नए सत्र से नई व्यवस्था बनाने में जुट गया है। हालांकि अभी इस साल पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

बताया जाता है कि केंद्र सरकार पांच साल पहले पहली से आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति में बदलाव करके फेल और पास करने का अधिकार राज्य सरकारों को दे दिया है। इसके चलते पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश ने पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा ले रहा है।

इधर, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बच्चों को फेल और पास करने के सिस्टम को खत्म कर साल 2010 में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) लागू कर दिया गया था। तभी से पहली से आठवीं तक फेल करने के सिस्टम को खत्म कर दिया गया था। अब कई राज्यों में आरटीई में संशोधन के बाद एक बार फिर पांचवीं और आठवीं में पास और फेल सिस्टम को लागू कर दिया है।

इसी तरह अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस संबंध में फैसला लेने का विचार किया जा रहा है। अभी सरकार ने तय किया है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को फेल न किया जाए। कक्षा स्तर पर इनका मूल्यांकन करने के लिए टेस्ट लिया जाता है। इसके बाद बच्चों को ग्रेड दिया जाता है। ग्रेड से ए से लेकर ई तक है।

45 लाख से अधिक बच्चे

प्रदेश सरकारी और निजी स्कूलों को मिलाकर करीब 45 लाख से अधिक बच्चे कक्षा पहली से आठवीं तक के हैं। ये आंकड़ा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के तहत आने वाले स्कूलों का है। यदि सरकार नई व्यवस्था करती है तो सीधे इन बच्चों पर असर पड़ेगा।

परीक्षा को लेकर बच्चों और अभिभावकों में डर

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब तक आठवीं के बच्चों की परीक्षा बंद कर दी गई थी। अब परीक्षा होगी। भले उन्हें प्रमोशन दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर बच्चों और अभिभावकों में भी डर होता है। इससे एक-दूसरे को देखकर अच्छे नंबर लाने की प्रतियोगिता भी होती है। वहीं इस निर्णय का सर्व शिक्षक संघ ने भी स्वागत किया है। संघ ने कहा कि बच्चों में जिम्मेदारी भी आएगी वे अच्छे नंबर ला सकेंगे।

सिस्टम से शिक्षा की गुणवत्ता खराब

शिक्षाविद् भी मान रहे हैं कि पास करने के सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता खराब हो गई है। हाई स्कूल के शिक्षक कहते हैं कि बच्चे जब नौवीं कक्षा में प्रवेश करते हैं तो उनमें से ज्यादातर बच्चे ठीक से हिंदी, अंग्रेजी को भी नहीं पढ़ पा रहे हैं। इसके अलावा रोज स्कूल भी नहीं आ पाते हैं। इसका कारण पहली से आठवीं तक पास की सिस्टम है। हालांकि इस संबंध में भी छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने कुछ साल पहले पांचवीं और आठवीं में फेल और पास करने की सिफारिश की थी, लेकिन इस संबंध में निर्णय नहीं हो पाया।

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा,पहली से पांचवीं और आठवीं परीक्षा को लेकर सरकार के जो निर्देश होंगे, उन्हीं के अनुसार काम किया जाएगा।