कोरोना वायरस के आगे अमेरिका पस्त, एक दिन में सबसे अधिक 1480 की मौत…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना वायरस के आगे पस्त होता दिख रहा है। शुक्रवार को सबसे अधिक 1480 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले अमेरिका में 24 घंटे में 1169 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में तकरीबन पौने तीन लाख लोग संक्रमित हैं। यह आंकड़ा अन्य देशों के मुकाबले कहीं अधिक है। इसके अलावा अब तक 7406 लोगों की मौत हो चुकी है और लगातार बढ़ रही है।

वहीं, अन्य देशों की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में जर्मनी ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार शाम तक जर्मनी में संक्रमण के मामले 89,451 हो गए। वहीं चीन में अब तक कुल 81,620 मामले आए हैं। मौतों के मामले में दुनिया भर में इटली और स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!