छत्तीसगढ़ में 35 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान… कुल एक्टिव केस 186

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

प्रदेश में आज रात्रि 29 और नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब कोविड -19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 186 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। साथ ही अपने ट्वीट में स्वास्थ्य विभाग ने लिखा- 35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला बिलासपुर से 19, बलरामपुर से 05, कबीरधाम से 03, बलौदाबाजार से 02 व बेमेतरा, सरजुगा, कोरिया और रायगढ़ से 01 मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 186 हो गई है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!