रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 8 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 17 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 18 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 31 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 36 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 37 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 52 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 2 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट
Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा : हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह बीमारी गांवों में नहीं फैले… यही हमारी बड़ी चुनौती है… जानिए उन बातों को जिन पर चर्चा हुई…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों की स्थिति की जानकारी पीएम को दी। इस दौरान प्रवासी मजदूरों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कोरोना के समय राजनीति से परहेज की बात भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समीक्षा बैठक की

बैठक से पहले केन्द्र सरकार ने रविवार को यह साफ कर दिया था कि कंटेनमेंट ज़ोन में गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो। साथ ही कोरोना संक्रमण वाले इलाकों की साफ तौर पर घेराबंदी की जाए। मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया का कहना है कि हम सफलतापूर्वक कोरोना के खिलाफ इस पूरी लड़ाई में लड़ रहे हैं। इसमें राज्य सरकारों ने अहम भूमिका निभाई है। सभी सरकारों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से इस बात पर जोड़ दिया कि जो जहां हैं वहीं रहें। लेकिन घर जाना मानव का स्वभाव होता है, इसलिए हमने अपना निर्णय बदला। इसके बावजूद, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह बीमारी गांवों में नहीं फैले। यही हमारी बड़ी चुनौती है।

बैठक में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने आरोग्य सेतु मोबाइल एप के महत्व पर प्रकाश डाला और मुख्यमंत्रियों से इसके डाउनलोड को लोकप्रिय बनाने के लिए आग्रह किया, क्योंकि इससे वायरस के प्रसार पर नज़र रखने में मदद मिलेगी।

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव इस बात पर आशंका जाहिर की है कि ट्रेन सेवा की शुरुआत होने पर कोरोना संक्रमण फैल सकता है और स्क्रीनिंग करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह से स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। ट्रेन सेवा की इजाजत नही दी जानी चाहिए। हम चाहते हैं कि केन्द्र पर्याप्त रणनीति तैयार करें और ट्रेन सेवा को रोका जाना चाहिए।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यों की बैठक में तमिलनाडु ने एनएचएम फंड जल्द से जल्द जारी करने की मांग करते हुए राज्य के लिए 2000 करोड़ रुपये की विशेष मदद और लंबित पड़ी जीएसटी की राशि जारी करने को कहा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान कहा कि राज्य में करी 30 हजार लोगों को अतिसंवेदनशील मानकर उनकी जांच की गई। हमें हालात सामान्य करने की और उस कलंक के धब्बे को खत्म करने की जरूरत है। कोरोना पॉजिटिव परिवार सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे हैं।

 सीएम रेड्डी ने कहा कि हमने लोगों से यह अपील की है कि वे सेल्फ आइसोलेशन के लिए आगे आएं। हमें लोगो को वैक्सीन के तैयार होने तक इस कोरोना वायरस के साथ जीने के लिए तैयार करना होगा। हमें वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक तौर पर जागरूक करना होगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान कहा, एक राज्य के तौर पर हमले कोरोना संक्रमण से लड़ने में अपना बेहतर कर रहे हैं। केन्द्र को इस मुश्किल घड़ी में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

ममता ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और अन्य बड़े राज्यों घिरे हुए हैं और इसका सामना करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को बराबर का महत्व मिलना चाहिए और हमें टीम  इंडिया की तरह काम करना चाहिए।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रखा जाना चाहिए। सुरक्षात्मक उपायों के साथ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के साथ ही और गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल- कॉलेजों को खोलने और सार्वजनिक परिवहन को धीरे से शुरू करना चाहिए।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *