SamajSarokar

165 साल बाद बना अद्भुत संयोग, जानें पितृ अमावस्या के एक महीने बाद क्यों शुरू होंगे शारदीय नवरात्र…

इम्पेक्ट न्यूज. डेस्क।

हर साल पितृ अमावस्या के खत्म होते ही अगले दिन से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार 165 साल बाद एक अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार पितृ पक्ष की समाप्ति के ठीक अगले दिन से शारदीय नवरात्र शुरू नहीं होंगे, बल्कि पितृ पक्ष की समाप्ति के एक महीने बाद नवरात्रों की शुरुआत होगी। 

बता दें, अश्विनी माह में श्राद्ध पक्ष 3 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक रहेंगे। इस बार श्राद्ध पक्ष के समाप्त होते ही अधिकमास लग रहा है जो 16 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र इस बार 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। अधिकमास लगने से इस बार नवरात्र और पितृपक्ष के बीच एक महीने का अंतर रहेगा। आश्विन मास में मलमास लगना और एक महीने के अंतर पर दुर्गा पूजा का आरंभ होना, ये ऐसा संयोग है जो करीब 165 साल बाद एक बार फिर बन रहा है। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी होगी, जिसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होंगे। इसके बाद ही विवाह, मुंडन आदि मंगल कार्य शुरू होंगे।

Navratri 2020: जानिए किस दिन है कौन सा नवरात्र-
नवरात्रि दिन 1: प्रतिपदा माँ शैलपुत्री पूजा घटस्थापना 17 अक्टूबर 202 (शनिवार)
नवरात्रि दिन 2: द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा 18 अक्टूबर 202 (रविवार)
नवरात्रि दिन 3: तृतीय माँ चंद्रघंटा पूजा 19 अक्टूबर 2020 (सोमवार)
नवरात्रि दिन 4: चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा 20 अक्टूबर 2020 (मंगलवार)
नवरात्रि दिन 5: पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा 21 अक्टूबर 2020 (बुधवार)
नवरात्रि दिन 6: षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा 22 अक्टूबर 2020 (गुरुवार)
नवरात्रि दिन 7: सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा 23 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)
नवरात्रि दिन 8: अष्टमी माँ महागौरी दुर्गा महा नवमी पूजा दुर्गा महा अष्टमी पूजा 24 अक्टूबर 2020 (शनिवार)
नवरात्रि दिन 9: नवमी माँ सिद्धिदात्री नवरात्रि पारणा विजय दशमी 25 अक्टूबर 2020 (रविवार)
नवरात्रि दिन 10: दशमी दुर्गा विसर्जन 26 अक्टूबर 2020 (सोमवार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!