Breaking News

जब कैंप छोड़ भागे नक्सली… शहीदी सप्ताह पर अटैक मोड पर बीजापुर पुलिस…

इम्पेक्ट न्यूज. बीजापुर।

माओवादी शहीदी सप्ताह के चौंथे दिन सुरक्षा बल के जवानों की कार्रवाई। जवानों को देख कैम्प छोड़ भागे माओवादी।

मौके से माओवादियों के दैनिक उपयोग की सामग्री हुई बरामद। 20-25 माओवादियों का था जमावड़ा।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव DVCM चन्द्रना और साथियों की मौजूदगी की थी सूचना। सूचना के आधार पर DRG के जवान निकले थे एन्टी नक्सल आपरेशन पर।

कैम्प से माओवादी दैनिक उपयोग की सामग्री, पका हुआ भोजन, बर्तन आदि बरामद।

सुबह करीब 8:30 बजे का मामला। SP कमलोचन कश्यप ने दी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!