Big news

7 नवजात बच्चों को बेरहमी से हत्या करने वाली नर्स दोषी करार… किसी को जहर दिया तो किसी की नसों में हवा भर दी… मासूमों की जान लेने वाली नर्स ने खुद को बताया शैतान!…

इम्पैक्ट डेस्क.

उसका खूबसूरत चेहरा इतने पाप छुपाए हुए था ये कोई सोच भी नहीं सकता था। छोटे-छोटे नवजात बच्चों की सांसे वो छीन लेती थी, वो नन्हे मासूम बच्चों को दे देती थी खौफनाक मौत। कुछ बच्चों को दूध पिला पिलाकर उसने मारा, कुछ बच्चों की नसों में हवा भर दी, कुछ बच्चों को जहर दे दिया। बच्चों की देखरेख करने वाली नर्स कब और कैसे बन गई शैतान? क्यों इसे मासूम बच्चों की तड़प, उनका दर्द देखकर मजा आता था। क्यों ये किसी भी बच्चे को जिंदा नहीं रखना चाहती थी।

7 नवजात बच्चों की जान लेने वाली नर्स

ये कहानी है एक ऐसी लड़की की जिसने खुद से नर्सिंग का पेशा चुना। नर्सिंग मतलब सेवा भाव, लेकिन ब्रिटेन की रहने वाली 33 साल की लुसी लेटबी नाम की लड़की ने इस पेशे को ही बदनाम कर दिया। ये कहानी साल 2015 से शुरू होती है। ब्रिटेन में एक अस्पताल में 3 बच्चों की मौत का मामला सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। बच्चों की संदिग्श परिस्थितयों में मौत हो गई थी, लेकिन 2 साल तक इस मामले में कोई जांच नहीं हुई। इस बीच 4 और बच्चों की मौत हो गई।

नर्स ने खुद को बताया एक शैतान

साल 2017 में केस पर जांच शुरू हुई और अस्पताल प्रशासन का शक नर्स लुसी लेटबी पर गया। वही बच्चों की देखरेख करती थी। लुसी लेटबी के घर की तलाशी ली गई तो वहां से कई भयानक सबूत मिले। बच्चों की हत्या के सबूत। इस नर्स ने अपनी डायरी में लिखा था – मैं शैतान हूं। जांच आगे बढ़ती गई और लुसी से पूछताछ हुई तो उसने अपने जुर्म कबूल किए। वाकई इस नर्स एक शैतान का काम किया था।

बच्चों के शरीर में इंजेक्शन से भर देती थी हवा

लुसी ने बताया कि वो बच्चों की अच्छे से देखभाल नहीं कर पाती थी और इसलिए उसने मासूम को मौत देने की ठानी। ये नवजात बच्चों को इतनी अधिक मात्रा में दूध पिला देती थी कि उनकी जान चली जाती थी। इसको इंजेक्शन का पता था था, ये नन्हे बच्चों की नसों में खाली इंजेक्शन से हवा भर देती ताकि वो मर जाए। कुछ बच्चों को जहर देकर इस लड़की ने मौत दी। इसने सिर्फ 7 बच्चों के कत्ल नहीं किए बल्कि 6 और बच्चों को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वो बच गए।

7 को मौत दी 6 बच्चों की हत्या की कोशिश की

लुसी लेटबी के खिलाफ 7 हत्या और 6 हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हुए। सालों तक खतरनाक महिला पर केस चलता रहा। पुलिस सबूत जुटाती रही। अस्पताल के कई डॉक्टर्स से पूछताछ हुई। कई डॉक्टर्स की गवाही भी हुई। इन डॉक्टर्स में से एक भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम भी हैं जिनकी वजह से ये शैतान महिला दोषी करार हो पाई। मैनचेस्टर कोर्ट ने इस महिला को दोषी माना है और जल्द ही इसपर सजा का एलान होगा। डॉक्टर्स का मानना है कि अगर पुलिस ने उस वक्त जांच में थोड़ी देर न की होती तो शायद कई बच्चों की जान बच जाती।

error: Content is protected !!