District Narayanpur

झूठे कर्जमाफी के बदौलत सत्ता मे आई भाजपा ने पहले ही कैबिनेट बैठक मे किसानों को ठगा – चंदन कश्यप…

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact news 

नारायणपुर, 16 दिसम्बर .  नारायणपुर से पूर्व विधायक एवँ पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्री चंदन कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के ऊपर किसानों को ठगने का आरोप लगाया। चंदन कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि भाजपा ने झूठे कर्जमाफी के बदौलत सत्ता मे तो आ गयी लेकिन किसानो को सबसे बड़ा धोका देकर आज खून के आंसू रुला रहीं है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने और नारायणपुर के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने किसानों और स्व. सहायता समुह के 2 लाख तक का कर्जमाफी का झूठा वादा करके सत्ता मे आ गयी किन्तु किसानो को धोका दे रहीं है ।चंदन कश्यप ने कहा कि भाजपा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र मे पहला वादा किया था कि किसानों का धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदने के साथ ही 3100 रू समर्थन मूल्य मे धान खरीदेंगे लेकिन पहले ही कैबिनेट मे मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों के हित मे फैसला ना ले पाना अत्यंत दुःखद है। पूर्व की हमारी कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानो के आँखों मे आंसू ना आने दिया। प्रदेश के किसान खुश थे। कुछ किसानों के माध्यम से पता चला है कि हमारी सरकार किसानो के धान को 2500 रू. समर्थन मूल्य मे प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीद रहीं थीं किन्तु भाजपा के सरकार मे आते ही प्रति एकड़ 15 से 17 एकड़ खरीदने का बात सामने आ रहीं है जो किसानों के साथ सबसे बड़ा धोका है। नारायणपुर मे कर्ज का बोझ से परेशान एक किसान ने मौत को गले लगाया क्या इसकी जिम्मेदारी प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक केदार कश्यप लेंगे। प्रदेश मे अब फिर से वही दौर लौट आया है, किसानों की चीख का शोर लौट आया है। मैं प्रदेश सरकार से मृतक किसान के परिवार को न्याय दिलाने और उचित मुआवजा की मांग करता हूँ।

error: Content is protected !!