Breaking NewsInternational

सरहद पर तनाव : लद्दाख में LAC पर हुई झड़प… 20 जवान शहीद, चीन को भी बड़ा नुकसान…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

पूर्वी लद्दाख में गालवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों से हवाले इस बात की जानकारी दी है। हालांकि चीन की क्षति के बारे में सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। कहा है कि गया है कि चीन को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। 40 से अधिक सैनिक या तो मारे गए हैं या फिर घायल हैं।

इससे पहले आज विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प क्षेत्र में ”यथास्थिति” को एकतरफा तरीके से बदलने के चीनी पक्ष के प्रयास के कारण हुई। 

मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व में शीर्ष स्तर पर जो सहमति बनी थी, अगर चीनी पक्ष ने गंभीरता से उसका पालन किया होता तो दोनों पक्षों की ओर जो हताहत हुए हैं उनसे बचा जा सकता था।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन के 43 सैनिकों को नुकसान पहुंचा है। ये या तो मारे गए हैं या फिर घायल है। इन्हें ले जाने के लिए चीन के कई चॉपर एलएसी  के करीब दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!