D-Bastar DivisionDistrict Sukma

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जलाया चीन का पुतला… लगाए नारे…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

आज भारत और चीन के बीच हुए तनाव में देश के जवान शहीद हो गए जिसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओ ने चीन का पुतला दहन किया और चीन विरोधी नारेबाजी की।

देर शाम को जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाया। और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात हो कि आज भारत और चीन की सीमा पर विवाद के दौरान देश के जवान शहीद हो गए। जिसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। इस दौरान शेख गुलाम, रमेश राठी, नागराज कर्मा, सुनील राठी, हरीश सेठिया, रोहित पांडे, लवी सुना, बच्चन, अरुण मिश्रा, पुसामी देवा समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि पिछले 45 सालों में पहली बार चीन ने हमला किया है जिसमे अफसर समेत तीन जवान शहीद हो गए है। इसलिए आज चीन का पुतला व झंडा जलाया गया है ताकि ऐसी दुबारा चीन गलती ना करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!