District Beejapur

तकनीकी मार्गदर्शन में शब्जी उत्पादन किया जा रहा…

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact news

 बीजापुर, 13 दिसम्बर  । कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा ग्राम कुएनार में कृषक बुधराम सलाम, बनस गंगबेर के सब्जी प्रक्षेत्र में भ्रमण किया गया। प्रक्षेत्र में विभिन्न प्रकार के मौसमी सब्जियों (बरबट्टी, फुलगोभी बैगन, हरे पत्तेदार सब्जी) का कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के तकनीकी मार्गदर्शन में उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादित सब्जियों का विक्रय स्थानीय बाजार जैसे- नैमेड़, गुदमा एवं बीजापुर में किया जाता है।

भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि बरबट्टी में मैनी कीट (श्चद्धद्बस्र) का प्रकोप देखा गया है। वैज्ञानिकों द्वारा इसके उपचार हेतु तकनीकी मार्गदर्शन किसानों की दी गई एवं बाजार के भाव के अनुसार सब्जी उत्पादन तकनीक को अपनाने की सलाह दी गई। ताकि सब्जी उत्पादन से किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इसके अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर (छ.ग.) द्वारा जारी की मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह को कृषि क्रियाकलापों में अपनाने की सलाह दी गई। जिसमें मौसम संम्बधी होने वाली क्षति से बचा जा सके। भ्रमण में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री बी. के. ठाकुर एवं मौसम वैज्ञानिक भीरेन्द्र कुमार कृषको से परिचर्च की।

error: Content is protected !!