आईईडी विस्फोट में दो जवान जख्मी, मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली,
पेद्दागुलूर के गोलकोंडा की पहाड़ी में नक्सलियों पर भारी पड़े जवान,
नक्सल सामग्री भी बरामद
बीजापुर। जिले में यकायक तेज हुई नक्सल गतिविधियों के बीच बीजापुर पुलिस को माओवादियों के खिलाफ आॅपरेशन में आज एक अहम सफलता मिली। बासागुड़ा थाना अंतर्गत पेद्दागुलूर के गोलकोंडा की पहाड़ियों में नक्सलियों की मौजूदगी पर सर्च आॅपरेशन पर निकले जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। जवानों के पहुंचने की सूचना हालांकि नक्सलियों को पहले ही मिल गई थी। जिसके चलते नक्सलियों की तरफ से आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसमें जिला बल के दो जवान घायल हो गए, बावजूद मोर्चा संभाले अन्य जवानों ने नक्सलियों की गोलीबारी का मुंहतोड़
Read More