Breaking NewsState News

CG में 500 करोड़ के कोल स्केम का मास्टर माइंड सूर्यकांत का सरेंडर… ईडी की कोर्ट में जिरह सरेंडर का प्रावधान नहीं… कोर्ट परिसर में ईडी ने किया गिरफ्तार… 12 दिन की रिमांड पर भेजा गया

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के कथित मास्टर माइंड सूर्य कांत तिवारी ने आज सरेंडर कर दिया। ईडी के वकील पीएमएलए के तहत सरेंडर की व्यवस्था नहीं होने को लेकर जिरह कर रहे हैं और तिवारी कोर्ट के फ़ैसले का इंतज़ार कर रहा था। ईडी ने इसके बाद कोर्ट परिसर से आरोपी सूर्यकांत की गिरफ्तारी की। इसके बाद उसे 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया गया।

रायपुर की विशेष अदालत में शनिवार की दोपहर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी पहुंच गया। करीब साढ़े 3 बजे अदालत में वकीलों के साथ पहुंचा। वह स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश हुआ। यहां तिवारी के वकीलों ने कहा कि सरेंडर करना है। मज़ेदार बात यह है कि अदालत ने जानना चाहा किस मामले में अपराधी हो, वकीलों ने बताया कि तिवारी को ED ढूंढ रही है। इसके बाद ED के वकील को बुलवाया गया।

ED के वकील ने आकर कहा इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है इसमें सरेंडर का कोई प्रावधान ही नहीं है। अब इसी मुद्दे पर बहस जारी है। अदालत में सूर्यकांत तिवारी मौजूद है। ED ने उसे गिरफ्तार भी नहीं किया है और अदालत ने उसका सरेंडर भी नहीं स्वीकारा है, बहस जारी है। कोर्ट ने केस डायरी मंगवाई है और ED के वकील ने गिरफ्तारी पत्रक मंगवाया है। ऐसा माना जा रहा है कि ईडी की ओर से सूर्यकांत की 14 दिन की रिमांड मांगी जा सकती है।

11 अक्टूबर को प्रदेश पड़े ED के छापों में तिवारी के कारोबारी में मनी लॉन्ड्रिंग करोड़ों के अवैध-लेन-देन के सबूत मिले थे। इसमें कोयले के खनन, ट्रांसपोर्टिंग सहित और भी मामलों में सैकड़ों करोड़ रुपए उगाही के कागज मिले थे। इसमें सभी में तिवारी और उससे जुड़े लोगों का दखल पाया गया था। ED सूर्यकांत तिवारी को भी पकड़ना चाह रही थी, मगर वह इनकी पहुंच से बाहर था। उसके बारे में अफवाह भी चल रही थी कि वह देश से बाहर निकल गया है। कोई उसके मुंबई तो कोई गुजरात में होने का दावा कर रहा था। उस तक ईडी या और कोई पुलिस टीम पहुंच पाती इससे पहले ही वह अदालत में पेश हो गया।

इस दौरान थोड़ी असमंजस की स्थिति रही। ईडी ने सूर्यकांत को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय से 14 दिन की रिमांड मांगी। जिस पर कोर्ट ने 12 दिन की रिमांड स्वीकार कर ली। अब अगले 10 नवंबर को इस मामले के सभी आरोपियों को ईडी कोर्ट में पेस करेगी।

error: Content is protected !!