District Beejapur

गश्त के दौरान सर्चिंग पार्टी ने 4 नक्सलियों को किया गिरफ्तार… विस्फोट व डेटोनेटर बरामद…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान जवानों ने बेलनार क्षेत्र से 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। चारों नक्सली मिलिशिया सदस्य हैं, उनकी निशानदेही पर फोर्स को नुकसान पहुंचाने छिपाकर रखे गए विस्फोट, डेटोनेटर सहित अन्य सामान को बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि जिले में लगातार माओवादियों को बैकफुट पर धकेलने जवानों को जंगलों में भेजा जा रहा है। थाना नेलसनार से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 19 व 8वी वाहिनी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 165 बटालियन का बल एरिया डॉमिनेशन पर बेलनार की ओर रवाना की गई थी। बेलनार के जंगलों में सर्चिंग पार्टी को देख 4 संदिग्ध ग्रामीण भागने लगे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। 

गिरफ्तार चारों नक्सली मिलिशिया सदस्य
पूछताछ करने पर संदिग्धों ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा होना होना बताते हुए मिलिशिया सदस्य होना बताया है। गिरफ्तार किए गए माओवादियों ने अपनी पहचान लालू राम मोड़ियाम (उम्र 27), नेहरू कुंजाम (35 वर्ष), लाल साय कुंजाम (26 वर्ष), जयमन वेको (37 वर्ष) के तौर पर बताई है। गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर 3 नग टिफिन बम, 11 नग बैटरी 1.5 वोल्ट, 4 नग बांस के टुकड़े में लगा मैकेनिजम, 2 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया। गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना नेलसनार में कार्रवाई कर बीजापुर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!